Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने साय सरकार पर बोला हमला, कहा- छत्तीसगढ़ में महिलाएं सुरक्षित नहीं

Shrinet on Sai Government: राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आधी आबादी के लिए देश में जगह नहीं बची है। छत्तीसगढ़ भी महिलाओं के लिए असुरक्षा से अछूता नहीं है। रायपुर और भिलाई में दुष्कर्म के मामले सामने आए। प्रदेश के कई शहरों में इसी तरह के मामले सामने आ रहे हैं। सरकार दुराचारी को बचाने में जुट जाती है। सरकारें क्यों दुराचारियों के साथ खड़ी होती है? आरोपियों को संरक्षण देने का काम किया जाता है। पीड़ित महिला को दर-दर भटकना पड़ता है। कोंडागांव में 20 दिन बाद FIR दर्ज क्यों की गई।

यह भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के बुलडोजर कार्रवाई पर लगाई रोक, सांसद राहुल गांधी ने BJP पर बोला हमला

श्रीनेत ने कहा कि क्या देश की आधी आबादी सुरक्षित है। पूरा देश आक्रोशित है, आधी आबादी के लिए देश का कोई कोना सुरक्षित नहीं है। कितनी निर्भया चाहिए। राजधानी के बस स्टैंड में दुष्कर्म, भिलाई में छोटी बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न और रायगढ़ में आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म हुआ। यह सभी समाज पर धब्बा है। पुरुषों पर धब्बा है, लेकिन सरकार लीपापोती में जुट जाती है। सरकार में बैठे सत्ताधीश क्या महिला बेटियों के साथ खड़े हैं? हमेशा आरोपियों को संरक्षण मिलता है। पीड़ितों को भटकना पड़ता है। अब एक नया चलन शुरू हुआ है। आंदोलन करना पड़ेगा तो FIR दर्ज होगा। (Shrinet on Sai Government)

8 महीने में 600 से ज्यादा रेप: श्रीनेत

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 8 महीने में 600 से ज्यादा रेप हुए हैं। प्रदेश में 3000 अपराध महिलाओं के खिलाफ हुए हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार हो रहे हैं। सरकार इन मामलों में पर्दा डालने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। आधी आबादी के साथ दुष्कर्म पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। मैं कई बार अपने आपसे सवाल पूछती हूं- ये देश किसका है? क्या यह देश आधी आबादी का है? क्या यह देश उन महिलाओं का है, जो खेत, स्कूल, अस्पताल या किसी कंपनी में काम करती हैं, लेकिन दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि इस देश में औरतों के लिए कोई जगह नहीं बची है। (Shrinet on Sai Government)

आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप

कांग्रेस नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह की जघन्य घटना हुई है, उसे लेकर देश आक्रोशित है। देश के हर राज्य में महिलाओं के साथ यौन शोषण बढ़ता जा रहा है। ये पूरी आधी आबादी के खिलाफ हो रहा मामला है। यह सभ्य समाज पर एक धब्बा है। देश में इस तरह की कलंकित घटनाएं होती हैं, लेकिन सरकार दुराचारी को बचाने में लग जाती है। कई-कई दिनों तक FIR नहीं लिखी जाती। जब तक लोग सड़क पर न्याय की गुहार न लगाएं, तब तक कोई कार्रवाई नहीं होती। BJP सरकार कभी भी पीड़ित महिलाओं के साथ नहीं खड़ी रहती, वह हर बार आरोपी को संरक्षण देती है। इन आरोपियों के हौसले बुलंद हैं, क्योंकि ये जानते हैं कोई इन्हें बचाने के लिए ऊपर बैठा है। इन सबके जिम्मेदार सत्ता में बैठे लोग हैं। (Shrinet on Sai Government)

Back to top button
error: Content is protected !!