Google Analytics —— Meta Pixel

शिक्षा के साथ ही खेलकूद से निखरती है प्रतिभा: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Finance Minister OP Choudhary: वित्त और जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विद्या भारती मध्य क्षेत्रीय जूडो, कुरास, ताईक्वाडो और कराते खेलकूद प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारत माता और सरस्वती माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री चौधरी ने सभी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों से कहा कि आप अपने जिंदगी के महत्वपूर्ण चरण में है। जीवन की इस चरण के महत्व को समझकर इसका उपयोग सही दिशा में करें। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में समय का सही उपयोग करने से मनोवांछित सफलता अवश्य हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- अपराध के आंकड़ों को लेकर BJP का कांग्रेस को खुली चुनौती, पढ़ें पूरी खबर

वित्त मंत्री ने कहा कि आने वाले सालों में आप अपने व्यक्तित्व संस्कार और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही खेलकूद से प्रतिभा निखरती है। साथ ही विभिन्न आयोजनों के माध्यम से प्रतिभा को मंच मिलता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अभी से लक्ष्य निर्धारित करने, लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता विकसित करने की बात कही। मंत्री ने लक्ष्य प्राप्ति के लिए रणनीति बनाकर लगातार लक्ष्य प्राप्ति तक प्रयासरत रहने कहा। मंत्री चौधरी ने अपने जीवन के अनुभव विद्यार्थियों से साझा भी किया। साथ ही सभी खिलाड़ियों और आयोजकों को बधाई दी। (Finance Minister OP Choudhary)

सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित विद्याभारती मध्य क्षेत्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न छत्तीसगढ़ के पारंपरिक संस्कृति और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर और एसपी ने सभी विजेताओं खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास नारायण कश्यप, पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े, कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी विवेक शुक्ला उपस्थित थे। (Finance Minister OP Choudhary)

Back to top button
error: Content is protected !!