आज बिलासपुर दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
CM Sai Bilaspur Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 4 सितंबर को बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री साय दोपहर 1.50 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 2.20 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। CM साय जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के शपथ ग्रहण समारोह-2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ को 8 लाख 46 हजार 931 आवासों की स्वीकृति, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार
वहीं खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री बघेल दोपहर 12.30 बजे रायपुर स्थित निवास से गरियाबंद के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 2 बजे गरियाबंद पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री बघेल कार्यक्रम के बाद रायपुर लौट आएंगे। जबकि उद्योग और श्रम विभाग मंत्री लखनलाल देवांगन आज और कल नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। (CM Sai Bilaspur Tour)
आज दिल्ली जाएंगे श्रम मंत्री देवांगन
जानकारी के मुताबिक मंत्री देवांगन 4 सितंबर को शाम 6 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शाम 7.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। उद्योग मंत्री देवांगन 5 सितंबर को सुबह 10 बजे सभी राज्यों के उद्योग मंत्रियों के कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम द्वारिका स्थित पलाश हॉल में यशोभूमि, उद्योग संगम में आयोजित होगा। इसके बाद मंत्री देवांगन शाम 7 बजे इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानतल नई दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 8.50 बजे रायपुर लौट आएंगे। (CM Sai Bilaspur Tour)
9 जुलाई को भी गए थे दिल्ली
श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन 9 जुलाई को भी दिल्ली गए थे, जहां इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात की थी। मंत्री देवांगन ने छत्तीसगढ़ राज्य में अधिक से अधिक निवेश करने बनाई जा रही नई उद्योग नीति के संबंध में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को बताया। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन मे प्रमुख लक्ष्य है की बेहतर उद्योग नीति तैयार हो, ताकि देश और विदेशों के अलग अलग सेक्टर के छोटे-बड़े उद्योग प्रदेश में लग सके। जितने नए उद्योग स्थापित होंगे, उतने ही रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। इसके लिए आप सभी उद्योगपतियों के सुझाव बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे। (CM Sai Bilaspur Tour)



