उत्तरप्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 2 वाहनों की टक्कर में एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत

Hathras Road Accident: उत्तरप्रदेश के हाथरस में भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मैक्स वाहन और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 18 लोग घायल हुए हैं। जान गंवाने वालों में 4 बच्चे, 4 महिला और 7 पुरुष शामिल हैं, जो आगरा के रहने वाले थे। हादसा मीतई गांव के पास हाईवे पर हुआ। सूचना मिलते ही कलेक्टर और SP मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
यह भी पढ़ें:- देश में राजनीति के अपराधीकरण की शुरुआत करने के कांग्रेस ही जिम्मेदार है: भाजपा
अभी फिलहाल हादसे का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। हादसे को लेकर PM नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। इसके साथ ही PM मोदी ने आर्थिक मदद की भी घोषणा की है। (Hathras Road Accident)
CM योगी ने भी जताया दुख
PM मोदी ने कहा कि मृतक के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं उत्तरप्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जनपद हाथरस में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज कराने के लिए निर्देश दिए हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। प्रदेश सरकार की तरफ से इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 02-02 लाख और गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्तियों को 50-50 हजार की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। (Hathras Road Accident)
और भी बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
पुलिस मुताबिक मैक्स लोडर में सवार लोग चालीसवें में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मैक्स वाहन में सवार लोग एक ही परिवार के थे, जो सासनी के मुकुंद खेड़ा खंदौली के पास सेवला गांव वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसा ओवरटेक की वजह से हुआ है। रोडवेज बस ने मैक्स को सामने से टक्कर मारी। मैक्स में करीब 30-35 लोग थे। हादसा बहुत भयावह था। टक्कर के बाद लाशें बिखरी पड़ी थी। लोग खून से लथपथ थे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी हादसे को लेकर दुख जताया है। (Hathras Road Accident)



