Google Analytics —— Meta Pixel

Somnath Express Train Derail : सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, मचा हड़कंप

Somnath Express Train Derail : मध्यप्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा होने से बच गया। इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन के दो कोच पटरी से उतरने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन की स्पीड कम होने से बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल राहत-बचाव की टीम मौके पर पहुंच गई है। इसके अलावा स्थानीय पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़े :- आज और कल रायगढ़ दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

फिलहाल रेलवे ट्रेक का आवागमन फिर से बहाल कर दिया गया है। बता दें कि इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस (Somnath Express Train Derail) के दो डिब्बे प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले पटरी से उतर गए। इस बारे में जानकारी देते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के CPRO हर्षित श्रीवास्तव ने बताया, “इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस जो इंदौर से आ रही थी और जबलपुर जा रही थी, जब डेड स्टॉप स्पीड पर थी तब उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए। किसी भी यात्री को हानि नहीं हुई है। सभी सुरक्षित हैं और अपने घरों के लिए रवाना भी हो चुके हैं।

यह घटना सुबह लगभग 5.50 बजे घटी है जब ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंच रही थी। स्टेशन से लगभग 150 मीटर की दूरी पर यह हादसा हुआ।” बता दें कि कुछ दिन पहले जबलपुर संभाग के एक रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन लोहे की छड़ से टकरा गई, जिसके बाद आरपीएफ ने घटना की जांच शुरू की।

पश्चिम मध्य रेलवे के CPRO हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकारियों को 18 अगस्त की रात करीब 10 बजे कछपुरा रेलवे स्टेशन (जबलपुर जिला) के पास नैनपुर-जबलपुर ट्रेन (05706) के लोहे की छड़ से टकराने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि जबलपुर आरपीएफ ने इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि क्या यह गड़बड़ी फैलाने की हरकत थी अथवा किसी ने अपना सामान वहां छोड़ा था। उन्होंने कहा कि आरपीएफ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर संभाग के साथ मिलकर घटना की जांच कर रही है। (Somnath Express Train Derail)

Back to top button
error: Content is protected !!