Google Analytics —— Meta Pixel

गणेश पंडाल घूमने जाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Murder in Surguja: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। दरअसल, मैनपाट के उरंगा गांव स्थित पतरापारा में पति और पत्नी के बीच गणेश पंडाल घूमने जाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी की धारधार हथियार से हत्या कर दी। सरगुजा के एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि पत्नी अपने पति से गणेश पंडाल घूमने जाने का कहकर घर से निकली थी, जो देर रात घर वापस लौटी। इस बीच मैनपाट के हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण दोनों पास के पक्के मकान में सोने चले गए।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के इस जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 युवतियों समेत 10 आरोपी गिरफ्तार

रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ। इसके बाद पति राम माझी ने अपनी पत्नी दूनी माझी पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि राम माझी चिड़चिड़े स्वभाव का व्यक्ति है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बलौदाबाजार के छरछेद गांव में हुई चार लोगों की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। अंधविश्वास के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। (Murder in Surguja)

4 लोगों की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि कि आरोपियों के परिवार की एक बेटी अक्सर बीमार रहा करती है। आरोपी परिवार को शक था कि मृतक परिवार उसकी बच्ची पर जादू-टोना करता है, जिसकी वजह से वो बीमार रहती है। इसी शक की वजह से नाबालिग समेत पांच लोगों ने हथौड़े और कुल्हाड़ी से वारकर चारों की हत्या कर दी। फिलहाल सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। (Murder in Surguja)

Back to top button
error: Content is protected !!