Google Analytics —— Meta Pixel

Kashmir Baramulla Encounter : सेना ने लिया जवानों की शहादत का बदला, बारामूला-किश्तवाड़ में तीन दहशतगर्द ढेर

Kashmir Baramulla Encounter : जम्‍मू-कश्‍मीर के बारामूला से शनिवार सुबह एक अच्‍छी खबर आई. सेना के जवानों ने मुठभेड़ के बाद तीन आतंकियों को मार गिराया. एक दिन पहले ही किश्‍तवाड़ में सेना को अपने दो जवानों की शहादत देनी पड़ी थी।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : वंदेभारत एक्सप्रेस पर पत्थर बाजी, पांच युवक पकड़े गए

24 घंटे के अंदर ही भारतीय सेना ने इस वारदात का बदला लेते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया. अभी भी बारामूला के तपर इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सूत्रों का कहना है कि वहां दो आतंकियों को सेना ने घेरा हुआ है. भारतीय सेना देश के दुश्‍मनों से चुन-चुन कर बदला ले रही है।

जम्मू-कश्मीर में जहां एक तरफ बारामूला में ऑपरेशन चलाया जा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ जम्मू रीजन के किश्तवाड़ में भी सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच भारी मुठभेड़ शनिवार को भी जारी है. जम्मू-कश्मीर की पुलिस और सुरक्षाबल एक साथ सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं. इस ऑपरेशन में शुक्रवार को दोनों तरफ से चल रही गोलीबारी में दो जवान शहीद हो गए थे. साथ ही दो जवान घायल भी हुए. जम्मू–कश्मीर को आतंक से मुक्त करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। (Kashmir Baramulla Encounter)

जम्मू संभाग में बढ़े हमले
1. 13 सितंबर को किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए जबकि दो जवान घायल हुए हैं।

2. 8 सितंबर को सेना ने लाम और नौशेरा में दो आतंकियों को ढेर किया। बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए गए।

3. 29 अगस्त को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई।

4. 24 अगस्त को जम्मू कश्मीर के सोपोर में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक आतंकी को सेना ने मार गिराया।

5. 13 अगस्त को जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ सेना की एक बड़ी मुठभेड़ हुई। ये ऑपरेशन चार दिनों से ज्यादा समय तक चला था। अनंतनाग जिले के कोकरनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के 2 जवान और एक नागरिक की मौत हो गई।

6. 27 जुलाई को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया था। हालांकि इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया।

7. 22 जुलाई को राजौरी के गुंदा क्वास में शौर्य चक्र से सम्मानित बीडीसी सदस्य के घर पर आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में सेना का एक जवान घायल हो गया।

8. 16 जुलाई को डोडा के जंगलों में सेना पर आतंकियों ने घात लगातार हमला किया। इस हमले में चार जवान शहीद हो गए।

9. 8 जुलाई को कठुआ आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हो गए।

10. 7 जुलाई को राजौरी जिले की सुरक्षा चौकी पर हमला हुआ। इस हमले में एक सैन्यकर्मी घायल हो गया।

11. 11-12 जून को डोडा और भद्रवाह में पुलिस और सेना के अस्थायी कैंप पर हमला हुआ। इसमें सात जवान घायल हो गए।

12. 9 जून को रियासी में शिवखोड़ी में यात्रियों की बस पर हमला हुआ। इसमें 10 यात्री मारे गए और 40 घायल हो गए।

कितने आतंकवादी 2024 में हुए ढेर
2024 में अब तक सुरक्षाबलों ने कई बार कामयाबी हासिल की और जम्मू-कश्मीर को आतंक से मुक्त करने के लिए कई आतंकवादियों को ढेर किया. साउथ एशियन टेररिज्म पोर्टल की एक रिपोर्ट के मुताबिक सामने आया कि किस महीने में सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में कितने आतंकवादियों को ढेर किया. (Kashmir Baramulla Encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!