Arvind Kejriwal Resign: मैं 2 दिन बाद दूंगा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा : केजरीवाल
Arvind Kejriwal Resign: अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। केजरीवाल के इस इस्तीफे (Arvind Kejriwal Resign) के बाद से राजधानी की राजनीति गर्मा गई है। अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर अरविंद केजरीवाल ने अचानक से इस्तीफा देने का फैसला क्यों किया है। साथ ही केजरीवाल ने दिल्ली में महाराष्ट्र के साथ चुनाव कराने की मांग की है।
यह भी पढ़ें:- ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत
केजरीवाल ने कहा कि आज से दो दिन बाद मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा. केजरीवाल ने कहा कि मैं इस्तीफा इसलिए दे रहा हूं क्योंकि इन्होंने मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
इन्होंने मुझपर और मनीष सिसोदिया पर इल्जाम लगाए. मैं आज आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या केजरीवाल ईमानदार है या बेईमान. मैं इसलिए राजनीति में नहीं आया था. आज मैं अग्निपरीक्षा के लिए तैयार हूं. उन्होंने कहा कि अगर आपको लगता है कि मैं ईमानदार हूं तो मुझे वोट देना. आप जब जिता दोगे तभी मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा।
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी से ही कोई मुख्यमंत्री बनेगा. विधायक दल की बैठक होगी. मैं और मनीष सिसोदिया जनता की अदालत में जा रहे हैं. अगर हम ईमानदार हैं तो वोट देना वरना मत देना. इसका मतलब साफ है कि अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद मनीष सिसोदिया भी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। (Arvind Kejriwal Resign)



