आमजनों की मूलभूत आवश्यकता को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री टंकराम वर्मा
Minister Tankaram Verma: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के प्रयास पर बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए 15 अधोसंरचना कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इस लेकर मंत्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना 2024-25 के अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण के 15 कार्यों के लिए 74 लाख रुपए 10 हजार रुपए की सूची जारी की गई है। सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ ग्रामीण विकास के कार्यो को तेजी से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें:- उदयनिधि स्टालिन बने तमिलनाडु के डिप्टी CM, BJP ने सरकार पर बोला जमकर हमला
जारी की गई सूची में रायपुर जिले में बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भिलौनी के कुर्मी पारा,भुरसुदा के दैहान पारा,कोहका के कॉलेज परिसर के पास निषाद पारा, बेमता के निषाद पारा, लखना के सोमनाथ धाम में और तुलसी नेवरा में सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत किए गए इन हर स्थानों के लिए 6 लाख 50 हज़ार रुपए की अलग-अलग राशि जारी की गई है। इस तरह अधोसंरचना कार्य के लिए कुल 39 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। (Minister Tankaram Verma)
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खपराडीह और हथबन्द के गडरिया और संवरा पारा में समुदायिक भवन निर्माण हर गांव के लिए 6 लाख 50 हजार रुपए की राशि अलग-अलग अनुशंसित की गई है। इसी तरह खपरडीह,कंजी और संकरी में सी सी रोड़ निर्माण हर गांव के लिए 5 लाख 20 हजार रुपए की राशि अलग अलग अनुशंसित की गई है। इस तरह कुल 35 लाख 10 हज़ार रुपए के कार्य अनुशंसित किए गए हैं। बता दें कि सरकार चुनाव के दौरान अपनी घोषणा पत्र में किए गए वादों को जल्द पूरा करना चाहती है। (Minister Tankaram Verma)



