कांग्रेस का चरित्र ही दलित, वंचित और आदिवासी विरोधी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi in Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के हजारीबाग में ‘परिवर्तन महारैली’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड की इस धरती ने जनजातीय संस्कृति को संजोया है, भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणा को संजोया है। गांधी जयंती के पावन अवसर पर मुझे यहां आने का सौभाग्य मिला है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1925 में गांधी जी हजारीबाग आए थे। बापू के विचार, बापू की शिक्षाएं… हमारे संकल्पों का हिस्सा है। मैं बापू को नमन करता हूं, श्रद्धांजलि देता हूं। झारखंड के साथ भाजपा का और मेरा… अपना एक विशेष रिश्ता बन गया है। ये रिश्ता दिल का रिश्ता है, साझे सपनों का रिश्ता है। इसलिए झारखंड मुझे बार-बार बुलाता है और मैं भी बार-बार दौड़ा चला आता हूं।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में खादी वस्त्रों की खरीद पर मिलेगी 25% की बड़ी छूट, मुख्यमंत्री साय ने गांधी जयंती के अवसर पर की बड़ी घोषणा
PM मोदी ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, मोबाइल मेडिकल यूनिट्स, बिजली, पानी, सोलर एनर्जी और ऐसी ही अन्य योजनाएं इन सबका झारखंड के लोगों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। इन योजनाओं से यहां के आदिवासी समाज के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आएगा। उन्हें आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। कांग्रेस ने अपने एक परिवार को पहचान दिलाने के लिए, देश के कोने-कोने में बसे आदिवासी परिवारों की पहचान मिटा दी। आजादी की लड़ाई में इतना बड़ा योगदान देने वाले आदिवासी समाज को कांग्रेस ने कभी महत्व नहीं दिया। सारी योजनाएं एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर, सारी सड़कें, सारी इमारतें एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर, ऐसी परिवारवादी सोच ने देश को बहुत नुकसान किया। (PM Modi in Jharkhand)
आदिवासी नायकों को पूरा सम्मान दिला रही सरकार: PM
उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि हमारी सरकार ने आदिवासी नायकों को पूरा सम्मान दिला रही है। ये भाजपा है, जिसने आदिवासी म्यूजियम बनाने का अभियान शुरू किया है। रांची में भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित म्यूजियम बना है। हमने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की है। केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए एक ओर दिन-रात मेहनत कर रही है, दूसरी ओर झारखंड सरकार, झारखंड के विकास को पटरी से उतारने में लगी है। आज झारखंड का बच्चा-बच्चा जान चुका है, झारखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस – JMM और RJD का गठजोड़ है। झारखंड तभी आगे जाएगा, जब ये सरकार हटेगी। झारखंड तभी आगे जाएगा, जब यहां परिवर्तन होगा। (PM Modi in Jharkhand)
झारखंड में परिवर्तन की शुरुआत: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड में परिवर्तन की शुरुआत हो गई है। झारखंड के विकास के लिए- परिवर्तन, हर गरीब को घर मिले, इसके लिए- परिवर्तन, हर घर जल का कनेक्शन मिले, इसके लिए- परिवर्तन, भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए- परिवर्तन, जल, जंगल, जमीन की हिफाज़त के लिए- परिवर्तन, बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए- परिवर्तन, आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए- परिवर्तन। RJD के लोगों ने झारखंड को अपनी लूट का ठिकाना बना रखा था। जल-जंगल-जमीन की खुलेआम लूट होती थी। इस इलाके को इन्होंने अपराधियों-माफियाओं का सेफ हाउस बना रखा था और RJD वालों को दिल्ली से कौन शह दे रहा था?- कांग्रेस पार्टी। (PM Modi in Jharkhand)
JMM पर कांग्रेस के इकोसिस्टम का कब्जा: PM
PM मोदी ने कहा कि अब JMM भी कांग्रेस और RJD के रंग में रंग गई है। ये वो पुरानी JMM नहीं है। आज JMM पर कांग्रेस के इकोसिस्टम ने कब्जा कर लिया है। आज JMM पर कांग्रेस का भूत सवार है- भाषा बदली, चरित्र बदला, और अब ये झारखंड की आत्मा को ही बदलने चले हैं। JMM और कांग्रेस वाले झारखंड में घोटालों का मैराथन कराने में लगे हैं। प्रदेश सरकार के संरक्षण में यहां पेपरलीक कराने वाले गिरोह चल रहे हैं। लाखों रुपए में एक-एक पेपर बेचकर यहां के युवाओं का हक मारा जा रहा है। करोड़ों-करोड़ों रुपए कमाए जा रहे हैं और ये पैसा उनके मालिकों तक, ऊपर तक जाता है। ये पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। केंद्र सरकार की योजनाओं में भी प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार करने से पीछे नहीं हट रही है। ये गरीब के राशन का पैसा डकार रहे हैं। जल जीवन मिशन में भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। (PM Modi in Jharkhand)
दो हफ्ते में झारखंड में हजारों ट्रांसफर हुए: PM
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के ठिकाने से सैकड़ों करोड़ों बरामद होते हैं। यहां नेताओं के नौकरों के घरों से भी करोड़ों रुपए पकड़े जाते हैं।मैंने सुना है कि अब, जब इनका विदाई होने को है तो इन्होंने भ्रष्टाचार की स्पीड और स्केल दोनों बढ़ा दिए हैं। पिछले दो हफ्ते में झारखंड में हजारों ट्रांसफर हुए हैं। ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग… इनका बहुत बड़ा उद्योग है। इसके बहाने जेएमएम ने करोड़ों रुपए बनाए हैं, लेकिन अब ये खेल ज्यादा दिन नहीं चलने वाला… जल्द ही झारखंड में सरकार भी बदलेगी और इस लूट का पाई-पाई का हिसाब होने वाला है। इन्होंने कभी भी आदिवासियों को आगे नहीं बढ़ने दिया है। इसलिए सत्ता में बने रहने के लिए ये लोग झारखंड में एक नया वोटबैंक तैयार कर रहे हैं। झारखंड को बलि चढ़ाकर वोटबैंक का खेल चल रहा है। (PM Modi in Jharkhand)
घुसपैठियों की आबादी लगातार बढ़ रही: PM मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि इनका ये खेल कितना खतरनाक है… संथाल परगना इसका जीता-जागता सबूत है। संथाल परगना में आदिवासी आबादी लगातार कम हो रही है, वहीं घुसपैठियों की आबादी लगातार बढ़ रही है। घुसपैठियों की बढ़ती आबादी, आदिवासी समाज की घटती संख्या… ये सब JMM और कांग्रेस की सत्ता की भूख का नतीजा है। मैं गारंटी देता हूं कि झारखंड में जब बीजेपी की सरकार बनेगी, झारखंड में जब एनडीए की सरकार बनेगी तो रोटी, बेटी और माटी… इसकी सुरक्षा सुनिश्चित कर दी जाएगी। मैं आज डंके की चोट पर कह रहा हूं…जब तक बीजेपी है, SC, ST, OBC का आरक्षण कोई छीन नहीं सकता। आरक्षण सिर्फ बीजेपी के कारण ही सुरक्षित है। (PM Modi in Jharkhand)
कांग्रेस आरक्षण को खत्म करने की बात कर रही: PM
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र ही दलित, वंचित, आदिवासी विरोधी है। इन्होंने ऐसी नीतियां बनाई थीं, ऐसे सरकार चलाई थी कि SC, ST, OBC के लोग आगे न बढ़ पाएं। इसीलिए, कांग्रेस हमेशा SC, ST, OBC के आरक्षण का विरोध करती रही है। आज भी कांग्रेस आरक्षण को खत्म करने की बात कर रही है। SC, ST, OBC का आरक्षण छीनकर कांग्रेस, अपने खास वोटबैंक को देना चाहती है। आज जो परिवर्तन यात्रा पूरी हुई है, यह झारखंड के लिए नई सुबह की शुरुआत साबित होगी। हमारा एक ही नारा है- रोटी, बेटी और माटी। इसके लिए हम झारखंड में परिवर्तन लाकर रहेंगे। झारखंड के साथ भाजपा का और मेरा… दिल का रिश्ता है, साझे सपनों का रिश्ता है। (PM Modi in Jharkhand)



