Chhattisgarh Naxal Encounter : उपमुख्यमंत्री शर्मा नक्सली हमले में घायल जवान से मिलने रात में ही श्री नारायणा हॉस्पिटल पहुंचे
Chhattisgarh Naxal Encounter : नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल डीआरजी के जवान रामचंद्र यादव से मिलने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा देर रात राजधानी रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने घायल जवान से उनका हालचाल जाना। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने घायल जवान से घटना (Chhattisgarh Naxal Encounter) की जानकारी भी ली।
यह भी पढ़ें:- अब शांति की ओर हो रहा अग्रसर बस्तर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मुठभेड़ (Chhattisgarh Naxal Encounter) में 28 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, सर्चिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है। सवेरे सर्चिंग किया जाएगा संभवत दो-तीन नक्सलियों के शव और बरामद हो सकते हैं। आज तक के नक्सल ऑपरेशन में जो कांकेर में हुआ था उससे भी बड़ा नक्सल ऑपरेशन हुआ है।
बहुत बड़ी संख्या में एके-47, एसएलआर बरामद हुआ है, बहुत सारे हथियार बरामद हुए हैं। उस क्षेत्र में नक्सलियों की कमर टूट गई है, पूरी कंपनी खत्म हो गई। मैं नक्सलियों से कहना चाहता हूं कि सभी को घर पर वापस आना चाहिए। छत्तीसगढ़ की सरकार अच्छी सरेंडर पालिसी के साथ सामने आ रही है, मुख्य धारा पर सभी लौटे। बस्तर और बस्तर का जल, जंगल और जमीन बस्तरवासियो का है। उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के मार्ग पर बिछे हुए आईईडी को अब समाप्त कर देना चाहिए।
मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि अब हम लोग डबल इंजन सरकार के कारण मजबूती से नक्सलियों से लड़ रहे हैं। नक्सलवाद अपनी अंतिम सांस गिन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बीजापुर के दौरे पर था, जहां नक्सल हिंसा पीड़ित लोगों से मुलाकात की। इस घटना के बाद शायद उनका विश्वास और ज्यादा बढ़ गया होगा। निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्ति की ओर अग्रसर है। CM विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीते 9 महीने में नक्सलवाद की समीक्षा के लिए दो बार छत्तीसगढ़ आ चुके हैं। उनका संकल्प है कि मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त हो जाए। उनकी सोच के अनुरूप हमारे जवान छत्तीसगढ़ में भी नक्सलवादियों से मुकाबला कर रहे हैं।



