Google Analytics —— Meta Pixel

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- भाजपा की जीत का जिम्मेदार कौन है?

MP Owaisi on Congress: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमें जो लोग गाली देते थे कि AIMIM के चुनाव लड़ने से भाजपा को फायदा हो रहा है, लेकिन इस बार तो हम चुनाव ही नहीं लड़ रहे थे तो भाजपा कैसे जीत गई? अब जब भाजपा हरियाणा जीत गई तो इसका जिम्मेदार कौन है? कांग्रेस पार्टी को 10 साल की विरोधी लहर का फायदा उठाना चाहिए था, लेकिन उनके अंदरूनी मतभेदों के कारण भाजपा को फायदा हो गया। चुनावी जंग में अगर आप भाजपा को थोड़ा भी मौका देते हैं तो भाजपा उसका फायदा उठाती है।

यह भी पढ़ें:- एक भारत श्रेष्ठ भारत: भारतीय फिल्मों की एकसूत्र में बांधने की शक्ति

औवेसी ने कहा कि 2024 के चुनाव के बाद संसद में मैंने कहा था कि जो लोग कह रहे हैं कि ‘ये नफरत पर बड़ी सफलता है’, मैंने उस समय भी कहा था कि ऐसा नहीं है। भाजपा की सफलता के लिए कौन जिम्मेदार है? कांग्रेस वहां मुख्य विपक्ष हैं और उनके पास भाजपा को हराने का सुनहरा मौका था, लेकिन वो नहीं कर पाए। मेरा मानना ये है कि मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस को जीतना चाहिए था, छत्तीसगढ़ में भी जीतना चाहिए था और यहां पर भी जीतना चाहिए था। JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि देश की जनता विकास और काम के आधार पर मतदान दे रही है। हरियाणा का परिणाम दिखाता है कि जो लोग समाज में दबंगई दिखाते हैं उनके खिलाफ मतदान हुआ है। ऐसे लोगों के खिलाफ सब एकत्रित हो गए हैं और बिहार में भी ऐसा ही होगा। (MP Owaisi on Congress)

INDIA गठबंधन सही से सीटों का बंटवारा नहीं किया: CPI 

CPI महासचिव डी. राजा ने कहा कि भाजपा हरियाणा में फिर से सरकार बनाने में सफल रही है। इसका कारण था कि INDIA गठबंधन सही से सीटों का बंटवारा नहीं कर पाया। एक साथ कैंपेन नहीं हुई। अगर ऐसा होता तो हरियाणा में नतीजे अलग होते। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कल हरियाणा की जो जीत थी वो बहुत बड़ी थी। यह देश के लिए बहुत अभिनंदनीय है। मैं हरियाणा की जनता का बहुत धन्यवाद करता हूं। सभी कार्यकर्ताओं ने जी-जान से काम किया। कांग्रेस का जो अहंकार था वो फूट गया। जब कांग्रेस मतगणना के समय आगे बढ़ रही थी तो जलेबियां बांटी जा रही थी, ढोल बजाए जा रहे थे, लेकिन जब पीछे होने लगे तो वे EVM को दोषी ठहराने लगे। यह दोहरी राजनीति है। (MP Owaisi on Congress)

डबल इंजन की सरकार की जीत हुई: शिंदे 

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की जीत हुई है। लोगों ने देखा है कि जहां-जहां डबल इंजन की सरकार बन रही है वहां केंद्र के माध्यम से लोगों को फायदा हो रहा है। कांग्रेस झूठी कहानी फैला रही थी। इसलिए वहां की जनता ने कांग्रेस को नकारा है। आज देशभर में विकास की गंगा बह रहा है। देश आर्थिक उन्नति कर रहा है और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता न सिर्फ देश में बल्कि दुनिया में नंबर वन पर चल रही है, जिसका भी फायदा हरियाणा में मिला है। झूठी कहानी से कांग्रेसी एक बार जीत सकते हैं, लेकिन बार-बार नहीं जीत सकते। महाराष्ट्र में भी जैसे हरियाणा में विकास नीति की जीत हुई वैसे ही महायुति विकास की नीति पर जीतेगी। हमारी सरकार आते ही हमने सभी स्पीड ब्रेकर हटा दिए और सभी काम फिर शुरू हुए। (MP Owaisi on Congress)

हमने इको-सिस्टम तैयार किया: CM शिंदे

CM शिंदे ने कहा कि किसानों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए हमने एक इको-सिस्टम तैयार किया है। आने वाले चुनाव में ये लेखा-जोखा जनता देखेगी। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव परिणाम उन कई सवालों के जवाब बनकर आए हैं, जो विपक्ष लगातार हम लोगों पर प्रश्न उठाता रहा है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी कार्यशैली को बधाई देता हूं। आज उन्हीं की वजह से हरियाणा के लोगों ने वो परिणमा भाजपा के पक्ष में देने का काम किया, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। मैं मानता हूं कि हरियाणा की ये जीत किसानों, नौजवानों, जवानों और संविधान की जीत है, जो लोग बार-बार संविधान, आरक्षण को लेकर आरोप लगाते थे, अनुसूचित जाति को लेकर भ्रम फैलाते थे, उन्हें एक परिणाम में करारा जवाब मिल गया है। (MP Owaisi on Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!