Google Analytics —— Meta Pixel

हरियाणा में हार के बाद सहयोगी पार्टियों के निशाने पर कांग्रेस, जानिए किस पार्टी ने क्या कहा…?

Congress on Target: हरियाणा में मिली हार के बाद कांग्रेस INDIA गठबंधन की सहयोगी पार्टियों के निशाने पर आ गई है। परिणाम सामने आने के बाद शिवसेना (यूबीटी) उद्धव ठाकरे गुट ने कांग्रेस की लीडरशिप पर हमला बोला है। पार्टी ने कांग्रेस की हार की वजह अति आत्मविश्वास को बताया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में हरियाणा वाली गलती ना दोहराने मतलब अकेले चुनाव नहीं लड़ने की हिदायत दी है। साथ ही कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी-कांग्रेस के लिए चौंकाने वाले हैं। शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि दोनों राज्यों का अपना-अपना महत्व है, लेकिन भाजपा के लिए जम्मू-कश्मीर का महत्व सबसे ज्यादा रहा, जहां से उन्होंने धारा 370 हटाई वहां वे हार गए। 

यह भी पढ़ें:- हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे अप्रत्याशित: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

राउत ने कहा कि हरियाणा में INDIA गठबंधन नहीं बन पाया, क्योंकि कांग्रेस को लगता था कि वे अपनी ताकत पर जीत जाएंगे तो सत्ता में कोई और भागीदार नहीं चाहिए। कांग्रेस के जो नेता है हुड्डा जी उन्हें लगा की वे ही जीतेंगे। मैं मानता हूं कि भाजपा ने जो चुनाव लड़ा है वो बहुत ही बेहतरीन तरीके से लड़ा है। हारी हुई बाजी भाजपा ने जीत ली है। ये मानना पड़ेगा और कांग्रेस तो जीत रही थी। देश में कोई ऐसा नहीं कह रहा था कि भाजपा आ रही है, लेकिन भाजपा आ गई। भाजपा को मानना पड़ेगा। शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि INDIA गठबंधन ने जम्मू और कश्मीर ने अच्छा काम किया है और सरकार बनने वाली है, लेकिन हरियाणा में कांग्रेस ने ही ये लड़ाई लड़ी है। (Congress on Target)

हरियाणा में गठबंधन नहीं बनाना हार का कारण: प्रियंका

उन्होंने कहा कि हरियाणा में गठबंधन बन नहीं पाया था और उन्हें हार का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस में इतने लोग शामिल हो रहे थे। भाजपा पर सवाल उठाए जा रहे थे। सबने खारिज कर दिया था भाजपा को फिर भी वो जीतकर आई, ये उनके लिए बधाई का विषय है। AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अगर हरियाणा में गठबंधन हो जाता तो नतीजे कुछ और ही होते। गठबंधन का सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस को ही होता। हमने बहुत प्रयास किया था कि हरियाणा में गठबंधन हो जाए, लेकिन अति-आत्मविश्वास से भरी कांग्रेस को ये ठीक नहीं लगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस को उचित नहीं लगा कि ऐसे गठबंधन सहयोगी दलों को वे साथ लेकर चलें। (Congress on Target)

बीजेपी ने हरियाणा के लिए कुछ नहीं किया: मनीष

AAP नेता मनीष सिसौदिया ने कहा कि बीजेपी ने हरियाणा के लिए कुछ नहीं किया। इसके बावजूद कही न कही कांग्रेस की रणनीति में कमी थी। इसलिए जीत हासिल करने में नाकाम रही। हरियाणा बीजेपी को हराना चाहती थी। AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि मैं हरियाणा चुनाव को भाजपा की जीत कम और कांग्रेस पार्टी की हार ज्यादा मानता हूं। मेरा यह मानना है कि अगर हम एकजुट होकर चुनाव लड़ते तो नतीजे अलग हो सकते थे। भाजपा नेता अनिल विज ने AAP पर कहा कि मैंने बार-बार कहा है कि आम आदमी पार्टी का नाम बदलकर जमानत जब्त पार्टी हो गया है। (Congress on Target)

जदयू नेता नीरज कुमार ने कसा तंज

जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव ऐसे दौर में हुआ जब INDI गठबंधन के घटक दल लगातार इन बातों की चर्चा करते हैं कि संविधान खतरे में हैं। जब वे जीत जाते हैं तो कहते हैं कि जीत हमारी हुई, लेकिन हार गए तो ठिकड़ा EVM और चुनाव आयोग के नाम पर फोड़ते हैं। हरियाणा में दंड बैठक कर रहे थे। दंड-बैठक में हालात ये हैं कि राजद का भी दूरगामी असर हरियाणा में दिखा। बिहार के लोगों की हकमारी करके वे (राजद) पलायन पर भाषण देते हैं। लालू यादव को नजरबंद क्यों कर दिया? वे चुनाव प्रचार में जाते… राजद को ये नजरिया साफ करना चाहिए कि उनकी संगती में जो-जो लोग पड़े वो चुनाव में पराजित होते हैं। (Congress on Target)

Back to top button
error: Content is protected !!