Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं

CM did Durga Puja: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महानवमी पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक में बंगाली कालीबाड़ी समिति की ओर से सजाए दुर्गा पूजा उत्सव पंडाल में शिरकत की। साथ ही मां दुर्गा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कालीबाड़ी परिसर स्थित महाकाली मंदिर में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बड़ा सौभाग्य है कि दुर्गा पूजा नवरात्रि पर बंगाली समाज की ओर से आयोजित पूजा उत्सव में शामिल होने का अवसर मिला है। काफी समय से बंगाली समाज की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- Forex Reserves : देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट, जानें क्या पड़ेगा असर

उन्होंने कहा कि आप सभी को दुर्गा पूजा नवरात्रि की बधाई। मातारानी से प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ में खुशहाली हो और सभी को उनका भरपूर आशीर्वाद मिले। मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए पूजा समिति को बधाई दी। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक राजेश मूणत और पुरंदर मिश्रा समेत बंगाली कालीबाड़ी समिति के सदस्य के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय ने राजधानी रायपुर के शंकर नगर में संकल्प दुर्गोत्सव समिति की ओर से सजाए दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और संजय श्रीवास्तव, नवीन मार्कण्डेय, राजेश गुप्ता समेत संकल्प दुर्गोत्सव समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। (CM did Durga Puja)

मुख्यमंत्री ने राजधानी के फाफाडीह और भनपुरी में कच्छ कडवा पाटीदार समाज और कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज की ओर से सजाए दुर्गा पूजा पंडाल में भी पूजा की। CM ने भनपुरी के पाटीदार समाज भवन परिसर स्थित लक्ष्मी नारायण उमिया माता मंदिर में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पाटीदार समाज की ओर से 50वां दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। मैं समाज का आभार व्यक्त करता हूं कि हमें यहां पाटीदार समाज द्वारा आमंत्रित किया गया है। (CM did Durga Puja)

उन्होंने कहा कि 50 साल से पाटीदार समाज द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। यह बहुत हर्ष की बात है। इस साल समाज द्वारा स्वर्ण जयंती समारोह भी आयोजित किया जा रहा है। मैं पूरे पाटीदार समाज को स्वर्ण जयंती समारोह की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मातारानी से प्रार्थना है कि पूरे छत्तीसगढ़ को उनका आशीर्वाद मिले। कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मातारानी से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद छत्तीसगढ़ के सभी लोगों को मिले। कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज की ओर से बीते 85 सालों से रायपुर में नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। देश की आजादी से पहले से यह आयोजन हो रहा है। मैं पूरे समाज को इसके लिए बधाई देता हूं। (CM did Durga Puja)

प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। CM साय कहा कि विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। यह हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है। हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाइयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। (CM did Durga Puja)

Back to top button
error: Content is protected !!