Chhattisgarh : मांदर की थाप पर झूमे मुख्यमंत्री साय, मांदर की थाप पर झूमते हुए आगे बढ़े
Chhattisgarh : जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लैलूंगा में कर्मा महोत्सव में भाग लेने पहुंचे तो उनकी अगवानी के लिए करमा नृत्य करने वाले कलाकारों का दल अपनी प्रस्तुति कर रहा था। मांदर की थाप पर सुंदर लोकगीत गाये जा रहे थे। लोक संस्कृति में रचे-बसे मुख्यमंत्री इसका आकर्षण नहीं छोड़ सके। उन्होंने मांदर थाम लिया और मांदर की थाप पर झूमते हुए आगे बढ़े। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी मांदर थामा।
यह भी पढ़े :- Ajay Foundation Kurud : शरद पूर्णिमा पर 16 अक्टूबर को शरद उत्सव का भव्य आयोजन, मैथली ठाकुर देंगी भजन की प्रस्तुति
इस अवसर पर सांसद रायगढ़ लोकसभा राधेश्याम राठिया, सांसद राज्यसभा देवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक बैकुंठपुर भैयालाल रजवाड़े भी मौजूद रहे। (Chhattisgarh )
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी पाने का मौका, PHE में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू
उल्लेखनीय है कि करमा पर्व जनजातीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह प्रकृति के प्रति जनजातियों के गहरे प्रेम को दिखाता है। लोकगीतों पर उत्साह से पैर थिरकते हैं मांदर की थाप से नर्तकों की ऊर्जा और भी बढ़ जाती है। प्रकृति के सुंदर वातावरण के बीच जनजातीय संस्कृति के सुंदर कलाप्रदर्शन से कर्मा पर्व का आनंद कई गुना बढ़ जाता है। (Chhattisgarh )



