Google Analytics —— Meta Pixel

Maharashtra, Jharkhand Assembly Elections : महाराष्ट्र में एक और झारखंड में दो चरणों में होगा चुनाव, 23 नवंबर को नतीजे

Maharashtra, Jharkhand Assembly Elections : हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न होने के बाद अब महाराष्ट्र और झारखंड में कब चुनाव होंगे, इसका इंतजार भी खत्म हो गया. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान होगा. वहीं, झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा. चुनाव आयोग की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया।

यह भी पढ़े :- Surajpur Double Murder Case : हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुलदीप साहू झारखंड से गिरफ्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरा चुनावी कार्यक्रम (Maharashtra, Jharkhand Assembly Elections) बताया. महाराष्ट्र और झारखंड के साथ ही कुछ सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान हुआ. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त होने वाला है. चुनाव आयोग की पीसी के साथ ही महाराष्ट्र और झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो हो गया. तो चलिए जानते हैं महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम।

झारखंड में दो चरण में चुनाव होंगे
झारखंड में दो चरण में चुनाव होंगे

 13 नवंबर, 20 नवंबर को डाले जाएंगे
झारखंड में दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा। दूसरा चरण में महाराष्ट्र के साथ 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव, 23 नवंबर को मतगणना
महाराष्ट्र में चुनावी तारीखों का ऐलान हो गया है। पूरे राज्य में एक चरण में ही वोटिंग होगा। राज्य में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। मतगणना का दिन बुधवार तय किया गया है। (Maharashtra, Jharkhand Assembly Elections )

वही छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. यहां 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. बता दें कि लोकसभा चुनाव में इस बार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा से टिकट दी गई थी. रायपुर से उन्होंने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. उनकी जीत के बाद रायपुर दक्षिण एक मात्र ऐसी सीट है, जहां उपचुनाव होंगे।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव
Back to top button
error: Content is protected !!