Google Analytics —— Meta Pixel

जहरीली शराब पीने से फिर 27 लोगों की मौत, 49 लोगों की हालत गंभीर, पढ़ें पूरी खबर

Bihar Liquor Case: बिहार में जहरीली शराब पीने से मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच सीवान और सारण में जहरीली शराब से 27 लोगों की मौत हो गई है। सीवान में 16 लोगों की मौत हुई है। हालांकि प्रशासन सभी को संदिग्ध परिस्थिति में मौत बता रही है। सारण में भी 2 लोगों की मौत हुई है, जहां जिला प्रशासन ने जहरीली शराब से मौत की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें:- भारतीय T20 कप्तान सूर्य कुमार यादव का CM साय ने किया सम्मान, SKY को बताया युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत

छपरा SP कुमार आशीष ने कहा कि सारण जिले में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई है। हमने SIT गठित कर 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। 3 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सारण जिले के मसरख थाना अंतर्गत ब्राहिमपुर गांव में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 लोगों का इलाज चल रहा है। सारण पुलिस ने कहा कि मामले में 8 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SIT गठित की गई है, ताकि अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा सके। (Bihar Liquor Case)

2 भाइयों की मौत, एक की हालत नाजुक

सारण में हुई घटना इब्राहिमपुर गांव की है, जहां 3 भाइयों ने मछली के साथ शराब पार्टी की। इसके बाद इस्लामुद्दीन अंसारी (उम्र 32 साल) की सुबह मौत हो गई। इसके अलावा छपरा सदर अस्पताल लाए गए 2 लोगों की हालत गंभीर है, जिसे देखते हुए उन्हें पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जिसमें शमसाद की मौत हो गई। वहीं तीसरे भाई की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे उल्टी-दस्त की शिकायत है। साथ ही आंख की रोशनी भी कम होने लगी है। जानकारी के मुताबिक मछली पार्टी के दौरान उन्होंने जहरीली शराब भी मंगवाई थी, जिसमें स्प्रिट वाली देसी शराब भी थी। (Bihar Liquor Case)

हाट ब्लॉक में भी 9 लोगों की संदिग्ध मौत

वहीं सीवान के भगवानपुर हाट ब्लॉक में भी 16 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है, जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल है। जिला प्रशासन के मुताबिक भगवानपुर हाट प्रखंड के कौडिया और माघर गांव में अचानक 38 लोगों की तबीयत खराब हो गई, जिसमें से 25 लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं 4 लोगों को PMCM रेफर किया गया है। मामले में सीवान SP ने तत्काल प्रभाव से ड्यूटी पर तैनात भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष ​​​​​​​और दो चौकीदार को सस्पेंड कर दिया है। बिलासपुर और सरसैया के 5 लोगों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया, जिनमें से 3 लोगों को पटना रेफर कर दिया गया। (Bihar Liquor Case)

आंख की रौशनी जाने की शिकायत

सभी लोगों को उल्टी-दस्त और आंख की रौशनी जाने की शिकायत थी। ASP ने बताया कि जिसका इलाज चल रहा है उन्होंने देर रात शराब पी थी। उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। अब यह जांच का विषय है। डॉक्टर के मुताबिक मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो रही है, जिसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मरीजों ने बताया कि उन्हें धुंधला दिख रहा था। हालांकि स्थिति सामान्य है। वहीं स्थानीय का कहना है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से ये घटना हुई है। पुलिस शराब को लेकर सख्ती से कार्रवाई करती तो ऐसी घटना नहीं होती। फिलहाल मामले की जांच जारी है। बता दें कि जहरीली शराब से अब तक 27 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। वहीं 49 लोगों की हालत गंभीर हैष। जबकि 7 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। (Bihar Liquor Case)

Back to top button
error: Content is protected !!