Google Analytics —— Meta Pixel

Food Identification : सावधान! अब बाजार में मिल रहा है ‘नकली’ आलू… कहीं आप भी तो नहीं खा रहे

Food Identification : बाजार में खान-पान की चीजों की मांग बढ़ती जा रही है. जब फूड प्रोडक्ट की सप्लाई कम हो जाती है तो दुकानदार भी नकली और मिलावटी सामान बेचकर ग्राहक को चूना लगाते हैं. ग्राहक भी जागरूकता की कमी के चलते जालसाजी का शिकार हो जाता है और नकली सामान महंगे दामों पर खरीद लाते हैं।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh: अंधविश्वास ने ली दो सगे भाइयों की जान, 4 की स्थिति गंभीर

नकली फूड प्रोडक्ट सेहत के लिए बिल्कुल अच्छे नहीं होते. ये आपको बहुत ज्यादा बीमार बना सकते हैं, इसलिए जांच-परखकर सामान खरीदने की हिदायत दी जाती है. इन दिनों बाजार में नकली आलू की चर्चा हो रही है. अच्छी क्वालिटी का आलू बताकर घटिया क्वालिटी का आलू महंगे दामों पर बेचा जा रहा है. आलू को लेकर ज्यादा अवेयरनेस नहीं है, इसलिए जनता भी धड़ल्ले से घटिया आलू खरीद रहे हैं. इन आलूओं में ना तो स्वाद होता है और ना ही ये आलू ठीक तरह से पकते हैं।

हाल ही में यूपी के बलिया में बड़ी मात्रा में नकली आलू को छापेमारी में जब्त किया गया है। इस आलू को ताजा और नया दिखाने के लिए कई तरह के हानिकारक केमिकल मिलाए गए हैं। जिससे लोग धोखे में आलू को नया समझकर खरीद लें।(Food Identification)

कैसे पहचानें आलू असली है या नकली

असली और नकली आलू की पहचान खुशबू से की जा सकती है। अगर आलू असली है तो इसमें नेचुरल खुशबू आएगी। जबकि नकली आलू में केमिकल की गंध आती है और इसका रंग हाथ पर छूटता है।

आप आलू को काटकर चेक कर लें। अगर असली आलू होगा तो वो अंदर और बाहर में लगभग एक ही रंग का होगा। जबकि नकली आलू का रंग अंदर से अलग निकलेगा। आलू की मिट्टी हटाकर भी एक बार देख लें।

तीसरा तरीका है कि आप आलू को मिट्टी में डुबाकर चेक करें। नकली आलू पानी में तैर सकता है क्योंकि इस पर कुछ केमिकल लगे होते हैं। वहीं असली और ताजा आलू पानी में डूब जाता है। ये इतना भारी ओर ठोस होता है।

नकली आलू पर लगी मिट्टी पानी में घुल जाएगी वहीं असली ताजा आलू की मिट्टी रगड़ने के बाद भी कई बार साफ नहीं होती है और इसका छिलका भी बहुत पतला होता है जो मिट्टी हटाते वक्त ही निकलने लगता है। (Food Identification)

Back to top button
error: Content is protected !!