Google Analytics —— Meta Pixel

21वीं सदी मानव इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण समय: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मुद्दों के लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय चिंता रही कि ग्लोबल पैंडेमिक से कैसे निपटें। कोविड बढ़ा तो दुनिया भर की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता होने लगी। कोरोना ने महंगाई और बेरोजगारी पर चिंता बढ़ायी। जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता तो थी ही, फिर जो युद्ध शुरू हुए, उनकी वजह से चिंता और बढ़ गई। आज जब चर्चा का केंद्र चिंता ही है। तब भारत में चर्चा का विषय है ‘भारत की शताब्दी।’ दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच भारत उम्मीद की एक किरण बना है। जब दुनिया चिंता में डूबी है, तब भारत आशा का संचार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आज भारत हर सेक्टर में, हर क्षेत्र में जिस तेजी से काम कर रहा है, वो अभूतपूर्व है। भारत की स्पीड, भारत की स्केल, अनप्रेसिडेंटेड है। भारत आज एक विकासशील देश भी है और उभरती हुई शक्ति भी है। हम गरीबी की चुनौतियां भी समझते हैं और प्रगति का रास्ता बनाना भी जानते हैं। हमारी सरकार तेजी से नीतियां बना रही है, निर्णय ले रही है, नए सुधार कर रही है। पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले। पिछले 10 सालों में करीब 12 करोड़ शौचालय बने, 16 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन मिले। पिछले 10 साल में भारत में 350 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज और 15 से ज्यादा AIIMS बने। पिछले 10 साल में भारत में 1.5 लाख से ज्यादा नए स्टार्टअप बने। (PM Narendra Modi)

PM मोदी ने कहा कि 8 करोड़ युवाओं ने मुद्रा लोन लेकर पहली बार अपना काम शुरू किया है। आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। इस युवा देश का पोटेंशियल…हमें आसमान की ऊंचाई पर पहुंचा सकता है। इसके लिए हमें अभी बहुत कुछ करना है, बहुत तेजी से करना है। अब सफलता का मापदंड सिर्फ ये नहीं है कि हमने क्या पाया… अब हमारा आगे क्या लक्ष्य है, हमें कहां पहुंचना है…हम उस ओर देख रहे हैं। अब भारत आगे की ओर देखना सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। 2047 तक विकसित भारत का संकल्प भी इसी सोच को दिखाता है। आज भारत के पास फायदा है, जो इस सदी को भारत की सदी बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। (PM Narendra Modi)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सब जानते हैं कि ये AI का दौर है। दुनिया का वर्तमान और भविष्य AI से जुड़ा हुआ है, लेकिन भारत के पास डबल AI पावर का एडवांटेज है। दुनिया और हमारे पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तो है ही, लेकिन हमारे दूसरी AI भी है यानी एस्पायरिंग इंडिया। जब एस्पायरिंग इंडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत मिलती है, तब विकास की गति भी तेज होनी स्वाभाविक है। 21वीं सदी का ये समय मानव इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण समय है। ऐसे में आज के युग की बड़ी जरूरतें हैं – स्थिरता, स्थायित्व और समाधान। ये मानवता के बेहतर भविष्य के लिए सबसे जरूरी शर्तें हैं और भारत आज यही प्रयास कर रहा है। इसमें भारत की जनता का एकनिष्ठ समर्थन है। (PM Narendra Modi)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 6 दशक में पहली बार देश के लोगों ने लगातार तीसरी बार किसी सरकार को अपना जनादेश दिया है। ये स्थिरता का संदेश है। अभी हरियाणा में हुए चुनाव में भी भारत की जनता ने स्थिरता के इस भाव को मजबूती दी है। इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन के समय भारत गुलाम था, जिसके कारण भारत औद्योगिक क्रांतियों का फायदा नहीं उठा पाया, लेकिन आज भारत का समय है। ये इंडस्ट्री 4.0 का दौर है। हमें आजाद हुए 75 साल हो गए हैं। अब हम कमर कसकर तैयार हैं। इंडस्ट्री 4.0 के लिए जो इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए, जो स्किल सेट चाहिए उसपर भारत दिन रात काम कर रहा है। (PM Narendra Modi)

PM मोदी ने कहा कि हमारे तीसरे कार्यकाल के 125 दिनों में हमने गरीबों के लिए 3 करोड़ नए पक्के घरों को मंजूरी दी है। 9 लाख करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। 8 नए एयरपोर्ट का काम शुरू हुआ है। युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया है…125 दिनों में हमारे सेंसेक्स और निफ्टी में 6-7% की बढ़ोतरी हुई है। हमारा फॉरेक्स 650 बिलियन डॉलर से बढ़कर 700 बिलियन डॉलर के पार कर चुका है। PM मोदी ने कहा कि जब दुनिया चिंता में डूबी है तब भारत आशा का संचार कर रहा है। चुनौतियां भारत के सामने भी हैं, लेकिन एक सेंस ऑफ पॉजिटिविटी यहां है। जिसे हम सब महसूस कर रहे हैं। भारत की गति, भारत का विकास अभूतपूर्व है। (PM Narendra Modi)

Back to top button
error: Content is protected !!