Google Analytics —— Meta Pixel

Ganderbal Terrorist Attack: गुनहगार की पहली तस्वीर आई सामने, कैंप में घुसकर 7 लोगों को गोलियों से भूना था

Ganderbal terrorist attack: जम्मू-कश्मीर में गांदरबल जिले के गुंड में रविवार को एक निर्माणाधीन सुरंग में काम करने वाले मजदूरों को आतंकी ने निशाना बनाया था। आतंकवादी ने मजदूरों के कैंप में घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलाई थी। इस हमले में कश्मीर के एक डॉक्टर और 6 प्रवासी मजदूरों समेत सात लोगों की जान चली गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।

अब गंदेरबल आतंकवादी हमले के गुनहगार की पहली तस्वीर सामने आई है। रविवार शाम को हुए इस बड़े हमले को अंजाम देने वाला आतंकी हाथों में गन लिए दिखाई दे रहा है। सामने आई पहली तस्वीर में आतंकी को हाथों में ऑटोमेटिक गन लेकर आतंकी परिसर में घुसते हुए देखा जा सकता है।

यह भी पढ़े :- अधिकारी-कर्मचारी नई ऊर्जा और सोच के साथ विकास के लिए तत्परता से करें काम: डिप्टी CM अरुण साव

क्या दिख रहा सीसीटीवी फुटेज में
इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जिस स्थान पर आतंकियों ने पहली बार गोलीबारी की, वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है. हालांकि, इसके बाद उन्होंने जहां हमला किया वहां के सीसीटीवी फुटेज में वे एक जगह घुसते और गोलीबारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने बाहर निकलने से पहले मेस पर हमला किया और अन्य श्रमिकों को निशाना बनाया.

लगा कि पटाखे फूट रहे हैं
20 अक्टूबर को शाम करीब 7.25 बजे जब कुछ कर्मचारी डाइनिंग एरिया में बैठे थे और अन्य लोग डिनर के लिए जा रहे थे, तभी कैंप पर हमला हुआ. शिविर सुरंग तक पहुंचने वाली सड़क के ठीक नीचे है, जिसके एक तरफ बंजर पहाड़ हैं और दूसरी तरफ श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग है. शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावरों ने ड्राइवर को गोली मारने से पहले शिविर में खड़ी एक गाड़ी के अंदर ग्रेनेड रखा था।

घायल व्यक्तियों और भागने में सफल रहे एक सुरक्षा गार्ड के बयान दर्ज किए गए हैं. बयानों के मुताबिक श्रमिकों को लगा कि कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे हैं. हालांकि, दो से तीन मिनट के भीतर उन्हें एहसास हो गया कि यह एक आतंकवादी हमला था. अधिकारियों ने बताया कि जांच अधिकारियों को हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है. माना जा रहा है कि हमलावर विदेशी हैं।

7 लोगों ने गंवाई थी जान
हमले में मारे गए लोगों में कश्मीर के बडगाम का एक डॉक्टर भी शामिल है, जबकि छह अन्य घाटी के बाहर के रहने वाले थे. 20 अक्तूबर को यह आतंकी हमला हुआ था. वे एपीसीओ इंफ्राटेक में कार्यरत थे, जो श्रीनगर-सोनमर्ग हाईवे पर जेड-मोड़ सुरंग का निर्माण कर रही कंपनी है. जब हमलावर शिविर में घुसे, उस समय शिविर के अंदर 200 से अधिक कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!