Chhattisgarh : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय प्रवास पर पहुंची रायपुर…
President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया। वहीँ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज 25 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में खेल सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास: कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी तथा छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि जारी करेंगी और इस योजना के हितग्राहियों से चर्चा करेंगी।
यह भी पढ़े :- आज रायपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
बता दे कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) कल 26 अक्टूबर को रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के साथ ही आईआईटी भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष यूनिवर्सिटी नवा रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी



