Google Analytics —— Meta Pixel

ज्ञानवापी केस में हिंदू पक्ष को बड़ा झटका, वाराणसी कोर्ट ने खारिज की याचिका

Gyanvapi Case Update: उत्तरप्रदेश के ज्ञानवापी केस में हिंदू पक्ष को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, ज्ञानवापी के पूरे परिसर का सर्वे नहीं किया जाएगा। वाराणसी की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने इससे जुड़ी हिंदू पक्ष की याचिका को खारिज कर दी। इस पर हिंदू पक्ष के वकील विजय शंकर रस्तोगी ने कहा कि न्यायालय ने ASI द्वारा पूरे ज्ञानवापी क्षेत्र की सुरक्षा के अतिरिक्त सर्वेक्षण के हमारे आवेदन को खारिज कर दिया है। हम इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट न्यायालय जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- Raipur South By-Election : उपचुनाव में कांग्रेस को ऐसे मजा चखाना है, जिससे ये लोग भूल जाएंगे राजनीति : साय

दरअसल, हिंदू पक्ष का दावा है कि मुख्य गुंबद के नीचे वजूखाना में 100 फीट का शिवलिंग मौजूद है। ऐसे में पूरे परिसर की खुदाई कराकर ASI यानी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से सर्वे कराया जाए। एक वकील ने बताया कि वजूखाना और ASI सर्वे कराने की मांग पहले से ही हाईकोर्ट में लंबित है। ऐसे में जिला कोर्ट कोई आदेश नहीं दे सकती थी। शायद इसी वजह से याचिका खारिज की गई है। (Gyanvapi Case Update)

33 साल पुराना है केस

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 33 साल पुराने केस पर फैसला सुनाया है। दरअसल, 1991 में स्वयंभू विश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग की ओर से पंडित सोमनाथ व्यास, पंडित हरिहर नाथ पांडेय और डॉ. रामरंग शर्मा ने पूरे परिसर की ASI सर्वे की मांग की थी। साथ ही याचिका भी लगाई थी। हालांकि अभी की तारीख में तीनों की मौत हो चुकी है। अब विजय शंकर रस्तोगी वादी हैं। पूरे परिसर के सर्वे की मांग वाली याचिका पर करीब 8 महीने तक सुनवाई चली। इस दौरान मुस्लिम पक्ष ने दलील दी थी कि जब ज्ञानवापी परिसर का ASI सर्वेक्षण एक बार हो चुका है तो दूसरा सर्वेक्षण करने का कोई मतलब नहीं है। (Gyanvapi Case Update)

हिंदू पक्ष के वकील ने किया है दावा

उन्होंने कहा था कि सर्वेक्षण के लिए मस्जिद परिसर में गड्ढा खोदना किसी भी तरह से व्यावहारिक नहीं होगा। इससे मस्जिद को नुकसान हो सकता है। हालांकि हिंदू पक्ष के वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी ने इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि ASI ने परिसर में तालाब और शिवलिंग का निरीक्षण नहीं किया था। रिपोर्ट में इनका उल्लेख नहीं है। हिंदू पक्ष के वकील ने कहा कि ASI सर्वे में विधिवत मशीनों का प्रयोग नहीं किया गया। स्थल पर खुदाई करके अवशेषों की तलाश नहीं की गई। साथ ही ज्ञानवापी परिसर का बड़ा क्षेत्र ASI सर्वे से अछूता है। ऐसे में सर्वे के दौरान कई साक्ष्य मिलने की संभावना है। (Gyanvapi Case Update)

Back to top button
error: Content is protected !!