लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर्स की खुशियां हुई दुगुनी, दीपावली के मौके पर मिला प्रमोशन

Chhattisgarh Engineers Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर्स की दीपावली की खुशियां दुगुनी हो गई है। दरअसल, डिप्टी CM और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से 47 अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से 41 उप अभियंताओं को सहायक अभियंता और चार मानचित्रकारों को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया है। विभाग ने दो अभियंताओं को 29 मई 2020 से भूतलक्षी प्रभाव से मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नति के भी आदेश जारी किए हैं। इन पदोन्नत अधिकारियों की पदस्थापना बाद में की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से डिप्टी CM साव ने की मुलाकात, राज्योत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण
देखें पूरी लिस्ट





लोक निर्माण विभाग की ओर से पिछले कई सालों से अभियंताओं की लंबित पदोन्नति के आदेश चालू अक्टूबर माह में जारी किए गए हैं। हाल ही में 14 अक्टूबर को 51 अधिकारियों को भी पदोन्नत किया गया था। इनमें तीन कार्यपालन अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता और 48 सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता के रूप में पदोन्नति दी गई थी। इस तरह चालू अक्टूबर माह में कुल 98 अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। सभी पदोन्नत अधिकारियों ने इस दीपावली नई खुशियां देने के लिए डिप्टी CM और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव को धन्यवाद दिया है। साथ ही उनके प्रति आभार प्रकट किया है। (Chhattisgarh Engineers Promotion)
147 अभियंताओं का हुआ था ट्रांसफर
इससे पहले छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने 147 अभियंताओं की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए थे। विभाग की ओर से मंत्रालय से इस संबंध में तीन अलग-अलग आदेश जारी किए गए थे। ट्रांसफर अधिकारियों में अधीक्षण अभियंताओं से लेकर कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंता शामिल थे। नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी ट्रांसफर अभियंताओं को सात दिनों के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर विभाग को सूचित करने को कहा था। (Chhattisgarh Engineers Promotion)



