Google Analytics —— Meta Pixel

इस देश में भीषण बाढ़ से हाहाकार, अब तक 95 लोगों की मौत, कई लापता

Death Due to Flood: स्पेन में भारी बारिश से लोगों का हाल-बेहाल है। देश में अचानक आए बाढ़ के चलते की अब तक 95 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग लापता हो गए हैं। वालेंशिया शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां 92 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि अब भी कई लोग लापता हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पेन में पिछले 50 साल में बाढ़ से मरने का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले साल 1973 में बाढ़ से 150 लोगों की जान गई थी।

यह भी पढ़ें:- 13 नवंबर से 20 नवंबर तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक, रायपुर दक्षिण में भी होना है उपचुनाव

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी स्पेन के कई जगहों पर कुछ ही घंटे में 12 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। एक अधिकारी ने बताया कि बारिश की वजह से सिर्फ आधे घंटे में तबाही मच गई। स्थिति इतनी खराब है कि एक कोर्ट को अस्थायी मुर्दाघर बना दिया गया है। आपदा के बाद स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने 3 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। स्पेन के मंत्री का कहना है कि कितने लोग लापता है उसका आंकड़ा अभी हमारे पास नहीं है। वालेंशिया के अलावा मालागा और कैस्टिले-ला-मांचा शहर बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ के चलते सड़कें टूट गई है। कम्युनिकेशन और बिजली लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है, जिसकी वजह से कई इलाके शहरों से कट गए हैं। (Death Due to Flood)

1 हजार से ज्यादा सैनिकों की तैनाती

स्पेन सरकार के मंत्री एंजेल विक्टर टोरेस ने कहा कि मालागा के नजदीक 300 लोगों को ले जा रही एक हाई-स्पीड ट्रेन पटरी से उतर गई। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में राहत कार्य के लिए सेना के 1 हजार से ज्यादा सैनिकों को तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। यूरोपीय यूनियन की चीफ उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि उन्होंने स्पेनिश बचाव दलों की मदद के लिए कोपरनिकस सैटेलाइट सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया है। इसके अलावा दूसरे यूरोपीय पड़ोसियों ने भी सहायता भेजने की पेशकश की है। देश में प्रभावित इलाकों की स्थिति ठीक नहीं है। (Death Due to Flood)

Back to top button
error: Content is protected !!