अपराध की राजधानी बनी रायपुर, 5 दिन में 8 लोगों की हत्या से मचा हड़कंप

Murders in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। 5 दिन के अंदर 8 लोगों की हत्या हुई है, जिससे हड़कंप मच गया है। राजधानी में लगातार हो रही हत्या और चाकूबाजी की घटना को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। उरला थाना क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते 17 साल के नाबालिग ने 19 साल के नारायण देवांगन पर चाकू से 9 बार वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों दोस्त थे, जो इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते थे। पुलिस का कहना है कि मृतक आरोपी को बार-बार अपशब्द कह रहा था, जिससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, 4 जवान भी घायल, फारूक अब्दुल्ला ने कहा- आतंकियों को मारना नहीं… गिरफ्तार करना चाहिए
दूसरी घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां दिपावली की शाम नशे में धुत युवकों ने 18 साल के कृष वर्मा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से कृष को मौत के घाट उतार दिया। तीसरी घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अवंती विहार की है, जहां घर में घुसकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक अज्ञात शख्स घर में घुसा, जिसने बुजुर्ग दंपति पर हमला किया, जिससे 72 साल की रत्नेश बैनर्जी की मौत हो गई। वहीं 70 साल की उनकी पत्नी माया बनर्जी की हालत गंभीर है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। मामले में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बुजुर्ग दंपति का बेटा कोलकाता में रहकर बैंकिंग सेक्टर में काम करता है। फिलहाल पुलिस ने 3 किराएदारों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। (Murders in Raipur)
JCB ड्राइवर की हत्या
चौथी वारदात खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना का है, जहां लेबर क्वार्टर के पास 30 अक्टूबर के तड़के ठेकेदार प्रेम साहू ने JCB ड्राइवर सुंदरलाल साहू की हत्या कर दी। आरोपी ने सुंदरलाल साहू पर लकड़ी के बत्ते से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। (Murders in Raipur)
भाठागांव में अब तक 2 की मौत
5वीं वारदात भाठागांव के BSUP कॉलोनी की है, जहां जुआ खेलने को लेकर 2 पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद बदमाशों ने एक-दूसरे पर चाकू, पेचकस और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे 35 साल के संजय यादव की मौके पर मौत हो गई। दरअसल, तीन-चार आरोपियों ने पेचकस और बियर की बोतल से उसके सीने और पेट पर कई वार किए थे। इस दौरान उसके भाई ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरे पक्ष के आनंद सिंह ने 2 नवंबर को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। (Murders in Raipur)
रेलवे स्टेशन में हत्या
6वीं घटना रायपुर के रेलवे स्टेशन की है, जहां दो नाबालिगों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों में एक लड़की भी शामिल है, जिसका पैसों को लेकर पुराना विवाद था। वारदात के बाद युवक आधे घंटे तक जमीन पर लहूलुहान पड़ा तड़पता रहा, जिसके बाद जीआरपी पहुंची। हालांकि तब तक रोमत जांगड़े उर्फ सलमान की मौत हो चुकी थी। 7वीं घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से युवक ओमप्रकाश रात्रे की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। (Murders in Raipur)



