Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी के आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलेरेंस’ की नीति को पूरे विश्व ने स्वीकारा: शाह

Shah on Terrorism: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ‘आतंकवाद विरोधी सम्मेलन-2024’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। साथ ही कहा कि हम आतंकवाद को मिटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बीत चुके हैं। देश की आंतरिक सुरक्षा और सीमाओं की सुरक्षा बनाए रखने के लिए अब तक 36,468 पुलिसकर्मियों ने बलिदान दिया है। मैं उन सभी को उनके सर्वोच्च बलिदान देने के जज्बे के लिए श्रद्धांजलि देना चाहता हूं और देश की ओर से उनके परिवारों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं।

यह भी पढ़ें:- Horoscope 8 November 2024: आज शुक्रवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

शाह ने कहा कि PM मोदी के देश का प्रधानमंत्री बनने के 10 साल के भीतर भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ ठोस रणनीति अपनाई। आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के उनके नारे को भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। भारत के अंदर आतंकवाद से लड़ने के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार हुआ है। मोदी सरकार अदृश्य और सीमाहीन हो चुके आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाले अधिकारियों और सुरक्षा बलों को टेक्नोलॉजी संपन्न बना रही है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मोदी सरकार पुलिस थानों के अधिकारियों को प्रशिक्षित कर के उन्हें सशक्त बना रही है। (Shah on Terrorism)

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का मतलब है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाली एजेंसियों के हाथों को कानूनी रूप से मजबूत करना, जो मोदी सरकार कर रही है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाली एजेंसियों को जहां भी जरूरत हो, बिना किसी हिचकिचाहट के यूएपीए लागू करना चाहिए और जांच के लिए एनआईए से सहायता लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के आतंकवाद मुक्त राष्ट्र के सपने को साकार करते हुए हम अपनी सुरक्षा एजेंसियों की शक्ति को एकजुट करके भारत की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। हमारी एजेंसियां ​​न सिर्फ नए युग के आतंकी हमलों से देश की रक्षा करने के लिए तैयार हैं, बल्कि सरकार के समग्र दृष्टिकोण के साथ इस खतरे को अंतिम झटका देने के लिए भी तैयार हैं। (Shah on Terrorism)

Back to top button
error: Content is protected !!