Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस लोगों को अलग-अलग जातियों में बांटने का खेल-खेल रही: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi in Nanded: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस सरकार बन जाती है, वो राज्य कांग्रेस के शाही परिवार का ATM बन जाता है। आज पूरे महाराष्ट्र में बीजेपी और महायुति के समर्थन में एक लहर चल रही है। आज हर किसी की जुबान पर एक ही नारा है – भाजपा- महायुती आहे, तर गती आहे, महाराष्ट्राची प्रगती आहे। आज देश विकसित भारत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है और देश की जनता जानती है कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भाजपा और उसके सहयोगी दल ही गंभीरता से काम कर रहे हैं। इसलिए भाजपा और NDA सरकारों को देश के लोग बार-बार चुन रहे हैं। महाराष्ट्र ने कांग्रेस के प्रकोप को, उनके पापों को लंबे समय तक झेला है। 

यह भी पढ़ें:- Maharashtra Election: नांदेड़ में गरजे पीएम मोदी, बोले – कांग्रेस की ‘लाल किताब’ अंदर से है खाली

PM मोदी ने कहा कि खासकर मराठवाड़ा के किसानों की परेशानी की तो जड़ ही कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस सरकारों ने कभी यहां के किसानों के सुख-दुख की परवाह नहीं की। देश ने लगातार तीसरी बार NDA को सेवा का मौका दिया है, लेकिन इस बार उसमें नांदेड़ का फूल नहीं था। इस बार नांदेड़ का फूल दिल्ली पहुंचेगा न? मैं डबल ड्यूटी कर रहा हूं, एक तो मैं मोदी के लिए भी मदद मांग रहा हूं और दूसरा महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी आपसे आशीर्वाद मांग रहा हूं। मैं जहां भी गया, मैंने लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा। महाराष्ट्र में लोगों की चाहत विधानसभा चुनाव में इतिहास रचने की है। लोग एक सुर में कह रहे हैं कि विकसित महाराष्ट्र के लिए महायुति की सरकार चाहिए। (PM Modi in Nanded)

लोकसभा में जो कमी रह गई, विधानसभा में पूरा करना है: PM

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल ही में हुए हरियाणा चुनाव में भाजपा को इतिहास में सबसे ज्यादा सीटें मिलीं। अब यही इतिहास महाराष्ट्र की जनता भी दोहराने जा रही है। मैं पिछले 2 दिन से महाराष्ट्र में जहां-जहां गया हूं, वहां हर एक के मन में ये कसक है कि लोकसभा में जो कमी रह गई, इस बार विधानसभा में उसे पूरा करना है। लोग कह रहे हैं, विकसित महाराष्ट्र के लिए महायुति की सरकार चाहिए। महाराष्ट्र ने कांग्रेस के प्रकोप को, उनके पापों को लंबे समय तक झेला है। खासकर मराठवाड़ा के किसानों की परेशानी की तो जड़ ही कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस सरकारों ने कभी यहां के किसानों के सुख-दुख की परवाह नहीं की। (PM Modi in Nanded)

जनता कांग्रेस पार्टी के शोषण का शिकार: PM मोदी

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक महाराष्ट्र की जनता कांग्रेस पार्टी के शोषण का शिकार रही है। इसके अलावा कांग्रेस मराठवाड़ा के किसानों के जीवन में गिरावट लाने की नींव रही है। कांग्रेस ने कभी भी किसानों, महिलाओं और बच्चों की चिंता की परवाह नहीं की, लेकिन हम सभी का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि महाराष्ट्र को विकास के नए पंख दिए जा सकें। यहां के सोयाबीन किसानों को संकट से उबारने के लिए हमारी सरकार द्वारा आर्थिक सहायता भी दी गई है। पिछले 2.5 सालों में मराठवाडा क्षेत्र में 80 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इससे रोजगार के हजारों नए अवसर तैयार हुए हैं। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर इस क्षेत्र को नई पहचान दे रहा है। (PM Modi in Nanded)

ज्यादातर योजनाओं के केंद्र में नारीशक्ति रही: PM

PM मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि महायुति सरकार महाराष्ट्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समर्पित है। ‘माझी लड़की बहिन योजना’ को लेकर जो स्वागत और स्वीकृति मिली है, वह अभूतपूर्व है। हम नारी शक्ति को पहले से भी अधिक चमकाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और रहेंगे। पिछले 10 सालों में हमारी सरकार की ज्यादातर योजनाओं के केंद्र में नारीशक्ति रही है। जिस परिवार को पीएम आवास योजना के तहत घर मिल रहा है, जिस घर में नया शौचालय बन रहा है, जहां पहली बार पानी और बिजली का कनेक्शन पहुंच रहा है, जिस रसोई में पहली बार गैस सिलेंडर पर खाना बन रहा है, वहां घर की महिला सदस्य को ही सबसे ज्यादा सुविधा हो रही है। (PM Modi in Nanded)

फर्जीवाड़ा में कांग्रेस ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया: PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिलचस्प बात यह है कि फर्जीवाड़ा में कांग्रेस ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कांग्रेस पार्टी संविधान की जिस ‘लाल किताब’ का दिखावा और वितरण कर रही थी, उसमें ‘कुछ भी नहीं’ था। यह एक खाली किताब थी। कांग्रेस की लाल किताब पर ऊपर तो लिखा है- भारत का संविधान, लेकिन लोगों ने जब भीतर से खोला तो पता चला कि लाल किताब कोरी है। संविधान के नाम पर लाल किताब छपवाना। उसमें से संविधान के शब्दों को हटाना। ये संविधान को खत्म करने की कांग्रेस की पुरानी सोच है। ये कांग्रेस वाले…देश में बाबा साहब का नहीं, अपना अलग ही संविधान चलाना चाहते हैं। (PM Modi in Nanded)

सबसे पहला विश्वासघात कश्मीर में किया था: PM मोदी

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब के संविधान के साथ सबसे पहला विश्वासघात कश्मीर में किया था। पूरे देश ने बाबा साहब के संविधान को स्वीकार किया। लेकिन, कांग्रेस पार्टी ने आर्टिकल 370 के जरिए कश्मीर में अलग विधान चलाया। कश्मीर में हमारे तिरंगे की जगह अलग झंडा चलाया। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के दलितों को उनके कोई अधिकार नहीं दिए। कश्मीर इतने दशकों तक आतंकवाद की आग में जलता रहा, वहां अलगाववाद फलता-फूलता रहा। देश को पता भी नहीं चलने दिया कि इस देश में 75 साल तक 2 संविधान चले। दशकों के इंतजार के बाद हमने आर्टिकल 370 की जकड़ से आजाद करवाया। 370 की दीवार को हमेशा के लिए जमीन में गाड़ दिया है, लेकिन कांग्रेस इस फैसले के खिलाफ है। (PM Modi in Nanded)

370 को फिर से लागू करने का प्रस्ताव: PM

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी जम्मू-कश्मीर में चुनाव हुए, वहां कांग्रेस गठबंधन को सरकार बनाने का मौका मिला। सरकार बनते ही, जैसे ही ये लोग विधानसभा में गए इन्होंने 370 को फिर से लागू करने का प्रस्ताव पास कर दिया। आखिर कांग्रेस को 370 से इतना प्यार क्यों है? हमें जम्मू-कश्मीर से प्यार है और उन्हें 370 से प्यार है। कांग्रेस ‘फूट डालो और राज करो’ पर आमादा है। यह एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ, एक समुदाय को दूसरे समुदाय के खिलाफ खड़ा करना चाहता है। वह ओबीसी को गुटों में बांटना चाहती है, ताकि वे कमजोर हो जाएं। कांग्रेस इसी तरह समाज को कमजोर करना चाहती है, आरक्षण का अधिकार छीनना चाहती है और अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए जमीन तैयार करना चाहती है। (PM Modi in Nanded)

अलग-अलग जातियों में बांटने का खेल: PM मोदी

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को ये बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि पिछले 10 सालों से देश में एक OBC प्रधानमंत्री है, वो सबको साथ लेकर चल रहा है। इसलिए कांग्रेस OBC की पहचान खत्म करके अलग-अलग जातियों में बांटने का खेल खेल रही है। कांग्रेस बड़े समूह वाले OBC से उसकी पहचान छीनकर उसे छोटे-छोटे समूहों वाली अलग-अलग जातियों में बांट देना चाहती है। यही कोशिश नेहरू जी से लेकर राजीव गांधी तक सबने की थी। अब वही काम, वही चालबाजों करके कांग्रेस के शहजादे देश की जनता की आंख में धूल झोंक रहे हैं। इसलिए मैं देशवासियों को कहता हूं कि समाज को तोड़ने वाली इनकी प्रवर्तियों से सावधान रहना है। हम एक रहेंगे, तो सेफ रहेंगे। (PM Modi in Nanded)

उज्जवल भविष्य सुरक्षित करेंगे: PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत तभी संभव है, जब महाराष्ट्र विकसित होगा, महाराष्ट्र का हर परिवार समृद्ध होगा। केंद्र और महायुति की सरकार आपके सपनों को पूरा करने में जुटी है। महायुति के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जीताकर आप अपने भविष्य को सुरक्षित करेंगे। जब महाराष्ट्र समृद्ध होगा तभी भारत वास्तव में विकसित हो सकता है। ऐसा होने के लिए, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि महाराष्ट्र का हर परिवार फले-फूले। केंद्र सरकार और महायुति गठबंधन आपके सपनों को हकीकत में बदलने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। महायुति उम्मीदवारों को भारी जीत के साथ चुनकर, आप अपने और अपने प्रियजनों के लिए एक उज्जवल भविष्य सुरक्षित करेंगे। (PM Modi in Nanded)

Back to top button
error: Content is protected !!