Google Analytics —— Meta Pixel

विश्व कल्याण का भाव हिंदुत्व के मूल में ही निहित है : RSS प्रमुख मोहन भागवत

RSS chief Mohan Bhagwat : दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की कगार पर है। इसकी वजह यूक्रेन या गाजा हो सकता है। ऐसे में विश्व आत्मिक शांति हेतु भारत की ओर आशापूर्ण दृष्टि से देख रहा है। योगमणि ट्रस्ट जबलपुर के तत्वावधान में स्व. डॉ. उर्मिला ताई जामदार स्मृति प्रसंग के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) ने वर्तमान में विश्व कल्याण हेतु हिंदुत्व की प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे।

यह भी पढ़े :- खड़गे के बयान पर हमलावर हुई BJP, कहा- कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति के दलदल में डूबी

मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat)ने कहा कि इतिहास में दो विश्व युद्ध हुए। इन युद्ध में काफी बड़े स्तर पर संहार हुआ। इसके बाद भी फिर से तीसरे विश्व युद्ध की संभावना बनी हुई है। सभी चाहते हैं कि भारत विश्व गुरु बने, लेकिन कुछ लोग अपने स्वार्थ के चलते अड़ंगे डाल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह कहे कि भारत रास्ता दिखाएगा तो ये बात सही, लेकिन अलग बोलें कि हिंदुत्व रास्ता दिखाता है तो ये विवाद बन जाता है। आज के विश्व कल्याण की जरुरत है उस आवश्यकता को पूरा करने वाला केवल हिंदुत्व है।

हिंदुत्व के मूल विश्व का कल्याण
विश्व कल्याण के लिए हिंदुत्व की जरुरत पर उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के मूल में विश्व का कल्याण निहित है। विश्व कल्याण में हिंदुत्व का बहुत खास महत्व है। अभी दुनिया के पास सब कुछ है, साधन बहुत है और ज्ञान असीमित लेकिन रास्ता नहीं मिल रहा है, उनकी अपेक्षा भारत से है। भारत ने सारी दुनिया को भौतिक सुख- संपदा और आत्मिक शांति दी है। वेस्ट संस्कृति में जो भी विकास हुआ वो अधूरा था।

सनातन धर्म ही है हिंदू धर्म
धर्म और राजनीति की अवधारणा को व्यवसाय बना दिया गया है। वैज्ञानिक युग आने के बाद भी शास्त्रों का व्यापार बनकर रह गया। यही वजह रही थी जिसकी वजह से 2 विश्व युद्ध हुए। पूरी दुनिया एक आस्तिक और एक नास्तिक की दो विचारधारा में बंट गई है। इसीलिए आज पूरी दुनिया आत्मिक शांति के लिए भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि मानव धर्म ही सनातन धर्म और सनातन धर्म ही हिंदू धर्म है।

एक होकर रहना ही हिंदू है
हमारे यहां धर्म की अवधारणा सत्य ,करुणा, शुचिता एवम तपस है इसलिए यही धर्म दर्शन विश्व को कल्याण के लिए देना है। यही हिंदुत्व की आत्मा एवं विविधताओं के साथ एक होकर रहना ही हिंदू है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!