Google Analytics —— Meta Pixel

खड़गे के बयान पर हमलावर हुई BJP, कहा- कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति के दलदल में डूबी

BJP on Kharge Statement: उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिस तरह साधु-संतों, सनातन संस्कृति के खिलाफ बयानबाजी की है, मैं उसकी घोर निंदा करता हूं। कांग्रेस पार्टी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। सनातन धर्म में साधु संन्यासी क्या पहनेंगे इसे कांग्रेस पार्टी कैसे परिभाषित कर सकती है, जो खुद भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति के दलदल में डूबी है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने भी खड़गे पर निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें:- खड़गे ने CM योगी पर बोला हमला, कहा- ‘गेरुआ’ कपड़े पहनते हैं तो राजनीति से बाहर हो जाएं

उन्होंने कहा कि ये है कांग्रेस का सनातन विरोधी, हिन्दू विरोधी DNA। ये वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे हैं, जिन्होंने कहा था कि अगर PM मोदी जीतेंगे तो सनातन आ जाएगा, उनके बेटे ने कहा कि सनातन एक बीमारी है। उनके दोस्त ने कहा कि सनातन खत्म हो जाना चाहिए। अब खड़गे को भगवा या गेरुआ पहनने वाले साधु-संतों से दिक्कत है, वो कहते हैं कि साधु-संतों को राजनीति या सार्वजनिक सेवा में नहीं होना चाहिए। क्या वो मौलवियों के बारे में ऐसा बयान देंगे? वे नहीं बोलेंगे। बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे बिना तथ्य के बयानबाजी कर रहे हैं। (BJP on Kharge Statement)

CM योगी के खिलाफ टिप्पणियां अनुचित: राजभर 

हुसैन ने कहा कि ‘हम एक रहेंगे तो सेफ हैं इसमें कांग्रेस को क्या दिक्कत है? बांटो और राज करो ये कांग्रेस का धर्म रहा है। अंग्रेज बांटते थे और राज करते थे उनके बाद कांग्रेस ने ये काम अपने जिम्मे लिया। कांग्रेस अभी भी बांट रही है। कांग्रेस को ये समझ जाना चाहिए कि बीजेपी को न वो देश में हरा सके, न ही हरियाणा में हरा सके और न ही वो बीजेपी को झारखंड और महाराष्ट्र में हरा पाएंगे। आएगी बीजेपी, जीतेगी बीजेपी और छाएगी बीजेपी। उत्तरप्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि 70 साल तक देश को कमजोर करने वाली कांग्रेस ने साधु-संतों पर टिप्पणी करने का अधिकार खो दिया है। गेरुआ वस्त्र त्याग और बलिदान का प्रतीक है और योगी आदित्यनाथ ने राज्य की सेवा करने का संकल्प लिया है। योगी आदित्यनाथ एक सच्चे सेवक की तरह लोगों के लिए समर्पित हैं, उनके लिए ऐसी टिप्पणियां अनुचित हैं, इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। हम मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की निंदा करते हैं। (BJP on Kharge Statement)

Back to top button
error: Content is protected !!