Google Analytics —— Meta Pixel

काम में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, कटघोरा वनमंडल के रेंजर देवदत्त खांडे निलंबित

CG Forest Department Action: छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख ने वनमंडल कटघोरा में पदस्थ रेंजर देवदत्त खांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्रवाई रेंजर देवदत्त खांडे ने एतमानार परिक्षेत्र अंतर्गत पी.ओ.आर. प्रकरणों की जांच और वन अपराध समेत वन्यजीवों के अवैध शिकार के रोकथाम के तहत की। कार्रवाई काम में लापरवाही और उदासीनता बरतने के कारण की गई है। गौरतलब है कि वन विभाग को रेंजर देवदत्त खांडे के खिलाफ बिना काम कराए प्रमाणक प्रस्तुत करने की शिकायत विभाग को प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच कटघोरा वनमंडलाधिकारी ने की।

यह भी पढ़ें:- Balodabazar Case Violence: विधायक देवेंद्र यादव की कम नहीं हो रही मुश्किलें, हिंसा मामले में बढ़ी रिमांड

जांच में शिकायत सही पाR गई। रेंजर खांडे के खिलाफ जांच-पड़ताल में यह भी पाया गया कि वे एतमानार परिक्षेत्र अंतर्गत पी.ओ.आर. प्रकरणों की जांच और वन अपराध समेत वन्यजीवों के अवैध शिकार के रोकथाम में असफल रहे हैं, जिसके चलते प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत शासकीय काम-पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही समेत शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए पर निलंबित कर दिया है। वहीं 8 नवंबर को बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में एक मरीज के परिजनों से सफाई कराने के मामले को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गंभीरता से लिया। मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग बलरामपुर को इसकी जांच करने के निर्देश दिए गए थे। (CG Forest Department Action)

निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय रामानुजगंज

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने अपनी आरंभिक जांच में ड्यूटी पर उपस्थित स्टाफ नर्स और वार्ड आया को इसके लिए जिम्मेदार माना है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट पर बलरामपुर जिले के कलेक्टर ने स्टाफ नर्स अमिता मिंज और वार्ड आया अनीता सिंह को उनके पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीन और अकर्मण्य मानते हुए निलंबित कर दिया था। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय जिला अस्पताल बलरामपुर रामानुजगंज किया गया। बता दें कि लापरवाही बरतने पर प्रदेश में लगातार कार्रवाई की जा रही है। (CG Forest Department Action)

Back to top button
error: Content is protected !!