Ram Mandir Threat : राम मंदिर में 16-17 नवंबर को होगा खून-खराबा, खालिस्तानी आतंकी ने अयोध्या पर हमले की दी धमकी

Ram Mandir Threat : कनाडा में रहने वाले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा वीडियो जारी कर हमले की धमकी मिलने के बाद मंगलवार सुबह अयोध्या में राम मंदिर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई। एक कथित वीडियो संदेश में, पन्नू ने कहा कि 16-17 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर पर खून-खराबा होगा।
यह भी पढ़े :- MahaKumbh 2025: महाकुंभ में पहली बार होगा चैटबाॅट सहायक कुंभ, श्रद्धालुओं को 10 भाषाओं में मिलेगा “कुंभ सहायक” का साथ
धमकी के बाद पूरी अयोध्या नगरी किले में तब्दील
इसके बाद अयोध्या प्रशासन और अधिक सतर्क हो गया है क्योंकि 18 नवंबर को राम मंदिर में राम विवाह उत्सव होना है। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की उम्मीद है। पुलिस ने कहा कि धमकी के बाद पूरी अयोध्या नगरी किले में तब्दील हो गई है। (Ram Mandir Threat)
राम जन्मभूमि परिसर के आसपास सुरक्षा और मजबूत कर दी गई है। पूरे मंदिर शहर सहित राम जन्मभूमि परिसर के प्रमुख स्थानों पर आतंकवादी-रोधी दस्ते के सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आर.के. नैय्यर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘इस सूचना के बाद हमने सुरक्षा बढ़ा दी है और मीडिया के माध्यम से खतरे की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।”
अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने धमकी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा , ‘‘अयोध्या की रक्षा हनुमानजी द्वारा की जा रही है, इसलिए कोई भी यहां पर हमला करने की हिम्मत नहीं कर सकता।” उन्होंने कहा कि अयोध्या पहले से ही एक उच्च सुरक्षा क्षेत्र है और यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को आतंकवादी हमलों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
बढ़ाई गई राम मंदिर के आसपास की सुरक्षा
बता दें कि खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर राम मंदिर पर हमले की धमकी दी थी.जिसके बाद मंगलवार को अयोध्या में राम मंदिर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अयोध्या राम मंदिर पर हमले की धमकी दी है. पन्नू ने कहा है कि 16 और 17 नवंबर को अयोध्या के राम मंदिर में हिंसा होगी.अयोध्या में 18 नवंबर को होने वाले राम विवाह उत्सव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की उम्मीद है। (Ram Mandir Threat)



