Tattoo ke Nuksan : टैटू का शौक पड़ा भारी, 68 महिलाओं को हुआ एड्स, खुलासे से मचा हड़कंप, पढ़े पूरी खबर
Tattoo ke Nuksan : आजकल टैटू बनवाना फैशन बन गया है, लेकिन फैशन के लिए अपनी जान खतरे में डालना समझदारी नहीं है। आज कल शरीर पर टैटू बनवाने के ट्रेंड नए युवाओं में बहुत नजर आ रहा चाहे वो महिला हो या पुरुष लेकिन क्या अगर टैटू एड्स जैसी गंभीर बीमार आपके शरीर में लेकर आए?
यह भी पढ़े :- Ram Mandir Threat : राम मंदिर में 16-17 नवंबर को होगा खून-खराबा, खालिस्तानी आतंकी ने अयोध्या पर हमले की दी धमकी
ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला यूपी के गाजियाबाद से सामने आया है जहां एक में 68 महिलाओं को एड्स जैसी जानलेवा बीमारी हुई है, आप जानकर दंग रह जाएंगे कि 68 में से 20 महिलाओं ने HIV की वजह टैटू बनवाना बताया है। उनका कहना है उनके शरीर में टैटू बनवाने के बाद HIV संक्रमित हुआ है। (Tattoo ke Nuksan )
दरअसल इन महिलाओं को शक है कि टैटू वाले आर्टिस्ट ने बार-बार एक ही निडल का इस्तेमाल किया और जिस निडल का बार-बार इस्तेमाल हुआ वो HIV से संक्रमित थी। उसी निडल से इन 68 महिलाओं की वजह से वायरस उनके शरीर में फैल गया इसकी आशंका जताई जा रही है। इन सभी महिलाओं ने सड़क किनारे टैटू बनाने वालों से टैटू बनवाया था।
विशेषज्ञ डॉक्टर का कहना है कि टैटू बनवाने से एचआईवी या एड्स जैसे संक्रमण का खतरा बहुत कम होता है। उन्होंने बताया कि यदि टैटू बनवाने के दौरान स्वच्छता और सुरक्षित उपकरणों का उपयोग किया जाए, तो संक्रमण का खतरा लगभग न के बराबर हो जाता है। अधिकतर मामलों में समस्या तब होती है, जब असुरक्षित सुइयों या दूषित उपकरणों का उपयोग किया जाता है। डॉक्टर ने मीडिया के माध्यम से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी और कहा कि हमेशा प्रमाणित और स्वच्छ टैटू पार्लर से ही टैटू बनवाएं। इसके साथ ही, टैटू बनवाने के बाद उचित देखभाल और हाइजीन का पालन करना भी संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक है। Tattoo ke Nuksan)



