क्या छत्तीसगढ़ में भी दिल्ली, गुजरात के ‘इंजनों’ की एंट्री कराई जा रही है?: पूर्व CM भूपेश बघेल

Baghel on BJP Government: छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों के लिए मनपसंद एप लॉन्च होने के बाद से कांग्रेस प्रदेश सरकार पर हमलावर हो गई है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर ट्वीट कर साय सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि जब से मैंने ‘मनपसंद एप’ और रेस्टोरेंट में खुलेआम शराब बेचने के भाजपा सरकार के फैसले का विरोध किया है, तबसे इनका सिस्टम हिल गया है। ‘मनपसंद एप’ के ब्रांड एम्बेसडर अब अपने विधायकों को पुलिस के पास भेजकर मेरे खिलाफ शिकायत करा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि विधायक तो सिर्फ मोहरा है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली मुठभेड़ पर कांग्रेस ने फिर उठाए सवाल, जानिए क्या कहा…?
उन्होंने कहा कि इस ‘डबल इंजन’ में कुछ शराब माफियाओं का इंजन भी जुड़ा हुआ है, जो हम सबके भारी विरोध के बाद बिगड़ा है। आखिर छत्तीसगढ़ में इतने बड़े पैमाने पर शराब बेचकर किन ताकतों को फायदा पहुंचाने का षड्यंत्र हो रहा है? कहीं ऐसा तो नहीं कि अन्य प्रदेशों की तरह छत्तीसगढ़ में भी दिल्ली, गुजरात के ‘इंजनों’ की एंट्री कराई जा रही है?, लेकिन ‘मनपसंद एप’ वाले सुन लें, छत्तीसगढ़ के लोग उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे। न भूपेश बघेल डरेगा, न छत्तीसगढ़ की जनता। छत्तीसगढ़ महतारी की जय। (Baghel on BJP Government)
पूर्व CM ने किए थे कई ट्वीट
इससे पहले पूर्व CM ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए थे। उन्होंने लिखा- जनता ने मांगा जब ‘गारंटी’ पर जवाब तो रेस्टोरेंट में वे लगे परोसने शराब। हुआ जब कथित ‘सुशासन’ का जिक्र तो बोले डाउनलोड करें ‘मनपसंद’ बेफिक्र। पूर्व CM भूपेश बघेल ने एक और पोस्ट में लिखा- बधाई छत्तीसगढ़! ‘मोदी की गारंटी’ से अब आपको मनपसंद ब्रांड सरकार उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी चाहत उनकी अपनी पार्टी तो पूरी कर नहीं रही है, इसलिए हम पूरा कर देते हैं। वैसे शराबबंदी पर ‘गंगाजल’ की कसम का झूठ आपने फिर बोला है। इससे बचना चाहिए, वरना लोग आपको भी ‘मोदी’ कहने लगेंगे। (Baghel on BJP Government)



