दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भरतमंडपम में आयोजित राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
CM Sai Delhi Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 20 नवंबर यानी आज दिल्ली के दौरे पर है, जहां वे शाम 5.30 बजे से 7.30 बजे तक एम्फी थियेटर-1 भरतमंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 21 नवंबर को दोपहर 1.45 बजे नियमित विमान से रायपुर लौट आएंगे। बता दें कि नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवंबर से 27 नवंबर तक आयोजित 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय मेले में छत्तीसगढ़ राज्य की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार और प्रदर्शन के लिए कुल 11 स्टाल लगाए गए हैं, जहां विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की अवधारणा पर छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग, सेल्फ हेल्प ग्रुप, हाथकरघा, हस्तशिल्प, हर्बल और कृषि विभाग के प्रदर्शन स्टाल लगे हैं।
यह भी पढ़ें:- Sambhal Jama Masjid Survey : जामा मस्जिद के श्रीहरिहर मंदिर होने का दावा, कोर्ट के आदेश पर दो घंटे तक हुआ सर्वे
20 नवंबर को यहां छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य की समृद्ध संस्कृति और लोककला का प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले को मत्स्य पालन के क्षेत्र में देश में बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड के लिए चुना गया है। कांकेर जिले को यह राष्ट्रीय अवार्ड 21 नवंबर विश्व मात्स्यिकीय दिवस के अवसर पर मिलेगा। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन, डेयरी और पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सुषमा स्वराज भवन में आयोजित कार्यक्रम यह सम्मान प्रदान करेंगे। (CM Sai Delhi Tour)
कांकेर को बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड
कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल और जॉर्ज कुरियन भी उपस्थित होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर को देश का बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड के लिए चयन होने पर खुशी जताई है। उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए कांकेर समेत राज्य के सभी मत्स्य कृषकों और मछलीपालन विभाग के अधिकारियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ लैंड लॉक प्रदेश होने के बावजूद भी मत्स्य पालन के क्षेत्र में देश में अग्रणी स्थान पर है। मछली बीज उत्पादन में छत्तीसगढ़ देश में छठवें स्थान पर हैं। यह उपलब्धि हमारे राज्य के मत्स्य कृषकों की मेहनत का परिणाम है। (CM Sai Delhi Tour)



