Google Analytics —— Meta Pixel

कृषि को लाभकारी बनाना सरकार की प्राथमिकता: डिप्टी CM विजय शर्मा

Vijay Sharma in Kawardha: कवर्धा के घोटिया रोड पर स्थित 50 एकड़ में बनकर तैयार संत कबीर कृषि महाविद्यालय अनुसंधान केंद्र भवन का डिप्टी CM विजय शर्मा और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया। कृषि महाविद्यालय के अनुसंधान केंद्र क्षेत्र के किसानों के लिए उन्नत कृषि तकनीक, प्रशिक्षण, और शोध का प्रमुख केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने किसानों को ट्रैक्टर, सब्जी कीट, मसूर मिनी कीट, मृदा स्वस्थ कार्ड और आइस बॉक्स का वितरण किया। कृषि महाविद्यालय के खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वहां जैविक किसान मेला का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें:- भगवान महावीर के विचार मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, कैलाश चंद्रवंशी, कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, अधिष्ठाता डॉ. राजीव श्रीवास्तव, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. एसएस टूटेजा, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. निमोध प्रभ समेत जिले के किसान और बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि कृषि को लाभकारी बनाने सरकार की प्राथमिकता है। यह महाविद्यालय किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों से जोड़ते हुए उनकी आय बढ़ाने में भी मदद करेगा। उन्होंने क्षेत्र के किसानों को हर संभव सहायता और सुविधा प्रदान करने का आश्वासन दिया। डिप्टी CM ने कहा कि इस तरह की पहल से राज्य का कृषि क्षेत्र आत्मनिर्भर बनेगा और यह केंद्र पूरे राज्य में आदर्श के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि कवर्धा के शुगर फैक्ट्री में सबसे ज्यादा रिकवरी आता है। यह किसानों के परिश्रम का परिणाम है। (Vijay Sharma in Kawardha)  

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने संत कबीर कृषि महाविद्यालय अनुसंधान केंद्र भवन के लोकार्पण को ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय में किसानों और कृषि क्षेत्र के विकास के क्षेत्र में कई कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए राशि दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ये योजनाएं गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और युवाओं के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि कवर्धा एक अत्यधिक उत्पादक क्षेत्र है, जहां गन्ना उत्पादन के कारण दो शक्कर कारखाने संचालित हो रहे हैं। विष्णुदेव साय की सरकार किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश सरकार ने किसानों से किए गए वादों को पूरा किया है। (Vijay Sharma in Kawardha)

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि सरकार सभी के विकास की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की हर जरूरत का ध्यान रख रही है और उनकी उन्नति के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। डिप्टी CM विजय शर्मा और कृषि मंत्री रामविचार नेताम समेत अतिथियों ने कृषि भवन के लोकार्पण के अवसर पर बीज निगम की ओर से 05 हितग्राहियों को टैक्टर, 10 हितग्राहियों को मसूर कीट, 10 हितग्राहियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड और 05 हितग्राहियों को मछली जाल का वितरण किया गया। उद्यानिकी विभाग की ओर से 05 हितग्राहियों को सब्जी कीट भी प्रदान किए गए। वहीं गन्ना उत्पादन की उन्नत तकनीकी को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष टेक्निकल बुलेटिन का विमोचन किया गया। यह बुलेटिन गन्ना किसानों के लिए नई तकनीकों और उन्नत पद्धतियों की जानकारी प्रदान करेगा, जिससे वे अपने उत्पादन को बढ़ा सकेंगे और कृषि क्षेत्र में सुधार ला सकेंगे। (Vijay Sharma in Kawardha)

Back to top button
error: Content is protected !!