Google Analytics —— Meta Pixel

Sambhal Masjid Survey : संभल में शाही मस्जिद के सर्वे पर बवाल, पद्रवियों ने किया बवाल, पुलिस की टीम पर हुआ पथराव

Sambhal Masjid Survey: उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान रविवार को भीड़ ने पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और उपद्रवियों को खदेड़ा. मौके पर डीएम, एसपी सहित 5 थाने की पुलिस तैनात है. इनाके में तनाव की स्थिति कायम है. वहीं, पुलिस ने मौके से कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया है.

यह भी पढ़े :- पर्वतारोही निशा अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो की चोटी पर फहराएंगी तिरंगा, CM साय ने दिया 3.45 लाख रुपए का चेक

संभल की शाही जामा मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष दावा कर रहा है कि यह हरिहर मंदिर है. इसको लेकर आज सुबह साढ़े सात बजे से सर्वे हो रहा था. कोर्ट के आदेश पर एडवोकेट कमिश्नर सर्वे के लिए पहुंचे थे. इसी बीच, शाही जामा मस्जिद के बाहर भीड़ जमा होने लगी और सर्वे को लेकर हंगामा शुरू हो गया. हालांकि, अधिकारियों ने भीड़ को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोगों ने पुलिस की टीम को निशाना बनाते हुए पथराव शुरू कर दिया. (Sambhal Masjid Survey)

डीएम और एसपी मौके पर मौजूद

दरअसल, आज एक बार फिर संभल की जामा मस्जिद में सर्वे का काम किया गया। इसी बीत सर्वे को लेकर भीड़ आक्रोशित हो गई और इसके बाद संभल में तनाव का माहौल है। इस बीच पुलिस और भीड़ के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और डीएम डॉ राजेंद्र पेंसिया ने मोर्चा संभाला। वहीं आक्रोशित भीड़ को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। डीएम और एसपी आक्रोशित भीड़ को समझाने के लिए पहुंचे तो आक्रोशित भीड़ ने नारेबाजी की। वहीं हंगामा कर रही आक्रोशित भीड़ पर बमुश्किल काबू पाने में एसपी और डीएम जुटे हुए हैं।

29 नवंबर तक देनी है सर्वे रिपोर्ट

बता दें कि 19 नवंबर को हिंदू पक्ष की ओर से सिविल सीनियर डिवीजन चंदौसी न्यायालय में याचिका दायर की गई, जिसमें कहा गया कि संभल की शाही जामा मस्जिद श्री हरिहर मंदिर है और बाबर के शासनकाल में 1529 में इसे मस्जिद का रूप दिया गया। इसके बाद कोर्ट ने मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया था। इसी मामले में आज फिर सर्वे हुआ। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल का भी इंतजाम किया गया। जिला अदालत ने 29 नवंबर तक सर्वे की रिपोर्ट देने को कहा है।

क्या है मामला

दरअसल, संभल जिले की एक अदालत के आदेश पर मंगलवार को जामा मस्जिद का सर्वेक्षण (Sambhal Masjid Survey) किया गया। दावा है कि इस मस्जिद का निर्माण किसी मंदिर को तोड़ कर किया गया है। याचिकाकर्ता अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने बताया कि सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत ने जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के लिये ‘एडवोकेट कमीशन’ गठित करने के निर्देश दिये। कोर्ट ने कहा है कि कमीशन के माध्यम से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी सर्वे कराकर अदालत में रिपोर्ट दाखिल की जाए। उन्होंने कहा था, ‘‘संभल में हरिहर मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है।

हमारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां पर दशावतार में से कल्कि का अवतार यहां से होना है। बाबर ने 1529 में मंदिर को तोड़ कर मस्जिद में बदलने की कोशिश की थी। यह एएसआई द्वारा संरक्षित क्षेत्र है। उसमें किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं हो सकता।’’ विष्णु शंकर जैन ने कहा था, ‘‘वहां पर बहुत सारे निशान और संकेत हैं जो हिन्दू मंदिर के हैं। इन सारी बातों को ध्यान रखते हुए अदालत ने यह आदेश जारी किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!