Google Analytics —— Meta Pixel

बांग्लादेश में ISKCON के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु गिरफ्तार, हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ उठा रहे थे आवाज

बांग्लादेश में हिंदू लीडर चिन्मय कृष्ण प्रभु को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है

Chinmoy Krishnan Das Arrest : बांग्लादेश पर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन करने पर इस्कॉन के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु पर कार्रवाई की गई है। बांग्लादेश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को ढाका एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण 4 दिसंबर को , छात्रों की दक्षताओं का होगा समग्र मूल्यांकन

वह सोमवार को ढाका से चटगांव जाने के लिए हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। उनसे पूछताछ की जा रही है। चिन्मय प्रभु ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचारों के विरोध में कई रैलियां की हैं। इन रैलियों में उन्होंने लगातार अंतरिम सरकार के खिलाफ हमला बोला है। चिन्मय प्रभु बांग्लादेश में सनातन जागरण मंच के प्रवक्ता के रूप में भी काम कर रहे हैं।

गौर हो कि बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदू निशाने पर हैं छात्र आंदोलन के दौरान हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया गया था वहीं बांग्लादेश के खुलना मेहरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर को भी निशाना बनाया गया था और ऐसा वहां की शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से सामने आ रहा है।

इस्कॉन मंदिर को भी निशाना बनाया था
बांग्लादेश के मेहरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर पर हमले को लेकर चिन्मय प्रभु (Chinmoy Krishnan Das Arrest) ने हिंदू मंदिरों की सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई थी उन्होंने कहा था, ‘चटगांव में तीन मंदिर खतरे में हैं, लेकिन हिंदू समुदाय ने मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों के साथ मिलकर अब तक उन्हें बचाया है’ वहीं

चिन्मय प्रभु ने कहा था, ‘कई हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के रास्ते भारत भाग रहे हैं।’

चिन्मय कृष्ण दास प्रभु देशद्रोह का आरोप लगाया गया था
गौर हो कि अक्टूबर 2024 महीने में बांग्लादेश में इस्कॉन के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु (Chinmoy Krishnan Das Arrest) देशद्रोह का आरोप लगाया गया था हिन्दू संगठन से जुड़े अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया गया था बता दें कि चिन्मय कृष्ण दास प्रभु बांग्लादेश में इस्कॉन का बड़ा चेहरा हैं उनपर मामला दर्ज किया है। बता दें कि चिन्मय दास ब्रह्मचारी के साथ 19 अन्य हिंदू संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है,इस्कॉन सचिव समेत हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों और कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि, एक प्रदर्शन के दौरान इन सभी आरोपियों ने बांग्लादेश के झंडे के ऊपर भगवा झंडा फहराया था।

Back to top button
error: Content is protected !!