हम संविधान से छेड़छाड़ नहीं कर सकते: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला

Lok Sabha Speaker Birla: लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला ने संविधान दिवस के महत्व और भारतीय लोकतंत्र समेत कई मुद्दों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोगों के अधिकारों और पारदर्शिता के लिए समय-समय पर संविधान में परिवर्तन किए गए हैं, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल, किसी भी सरकार ने संविधान की मूल भावनाओं से छेड़छाड़ नहीं की। किसी भी पार्टी की विचारधारा की सरकार हो…हम कभी भी संविधान की मूल भावना के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ें:- लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 27 नवंबर तक स्थगित, धनखड़-खड़गे के बीच हुई बहस
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा कहा है कि समाज के वंचित, गरीब, पिछड़े लोगों को आज भी सामाजिक आरक्षण की आवश्यकता है। इसलिए उनके जीवन में सामाजिक परिवर्तन हो, उनके जीवन में समृद्धि आए। इसके लिए सरकार संविधान के मूल दर्शन में काम करती है। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू हो गया है, जो 20 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र के लिए 16 विधेयक सूचीबद्ध किए गए हैं। (Lok Sabha Speaker Birla)
उत्साह के साथ 2025 के स्वागत की तैयारी: PM
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र है और माहौल भी शीत ही रहेगा। 2024 का ये अंतिम कालखंड चल रहा है, देश उमंग और उत्साह के साथ 2025 के स्वागत की तैयारी में भी लगा हुआ है। संसद का ये सत्र कई प्रकार से विशेष है। सबसे बड़ी बात है कि हमारे संविधान की यात्रा का 75वें साल में प्रवेश अपने आप में लोकतंत्र के लिए एक बहुत ही उज्जवल अवसर है। (Lok Sabha Speaker Birla)
सबसे अहम पहलू हमारे संविधान की 75वीं वर्षगांठ: PM
PM मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे 2024 करीब आ रहा है, देश जोश और उत्साह से भर गया है और बेसब्री से 2025 का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है। यह संसदीय सत्र कई मायनों में खास है, जिसमें सबसे अहम पहलू हमारे संविधान की 75वीं वर्षगांठ है। यह हमारे लोकतंत्र के लिए एक गौरवशाली मील का पत्थर है। कल संविधान सदन में सब मिलकर संविधान के 75वें वर्ष के उत्सव की शुरुआत करेंगे। संविधान निर्माताओं ने संविधान का निर्माण करते समय एक एक बिंदु पर बहुत विस्तार से बहस की है और तब जाकर ऐसा उत्तम दस्तावेज हमें प्राप्त हुआ है। (Lok Sabha Speaker Birla)
संविधान की महत्वपूर्ण इकाई संसद और हमारे सांसद: PM
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे संविधान की महत्वपूर्ण इकाई हैं – संसद और हमारे सांसद। पार्लियामेंट में स्वस्थ चर्चा हो, ज्यादा से ज्यादा लोग चर्चा में अपना योगदान दें। दुर्भाग्य से कुछ लोगअपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संसद को भी मुट्ठीभर लोगों की हुड़दंगबाजी से संसद को कंट्रोल करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनका अपना मकसद तो सफल नहीं होता, लेकिन देश की जनता उनके सारे व्यवहार देखती है और जब समय आता है तो उन्हें सजा भी देती है। मैं बार-बार विपक्ष के साथियों से आग्रह करता रहा हूं और कुछ विपक्षी साथी भी चाहते हैं कि सदन में सुचारू रूप से काम हो, लेकिन जिनको जनता ने लगातार नकारा है, वे अपने साथियों की बात को भी नकार देते हैं। साथ ही उनकी और लोकतंत्र की भावनाओं का अनादर करते हैं। (Lok Sabha Speaker Birla)
विश्व भारत की तरफ आशा भरी नजर से देख रहा: PM
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज विश्व भारत की तरफ बहुत आशा भरी नजर से देख रहा है। इसलिए हमें संसद के समय का उपयोग वैश्विक स्तर पर भी भारत के बढ़े हुए सम्मान बल प्रदान करने में करना चाहिए। हमें संसद में समय का उपयोग भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और प्रतिष्ठा को और बढ़ाने के लिए करना चाहिए। ऐसे अवसर, जो आज हमें मिले हैं, विश्व मंच पर भारत के लिए दुर्लभ हैं और हमें इनका भरपूर लाभ उठाना चाहिए। भारत की संसद से यह संदेश निकलना चाहिए कि देश के मतदाता, लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, संविधान के प्रति उनका समर्पण और संसदीय प्रक्रियाओं में उनका विश्वास सार्थक है और हमें इस अवसर पर आगे आना चाहिए। (Lok Sabha Speaker Birla)



