Google Analytics —— Meta Pixel

Waiting Ticket Rules : वेटिंग टिकट को लेकर रेल मंत्री ने दी बड़ा जानकारी, सफर से पहले जान लीजिए रेलवे के नियम

Waiting Ticket Rules : क्‍या वेटिंग टिकट के आधार पर ट्रेनों में यात्रा की जा सकती है। क्‍या वेटिंग टिकट के लेकर यात्रा करना अपराध है। कुछ लोग कहेंगे कि काउंटर टिकट वेटिंग वाला भी हो तो यात्रा कर सकते हैं। वेटिंग टिकट पर यात्रा करना कोई अपराध नहीं है, लेकिन यह सच नहीं है। वेटिंग टिकट को लेकर रेलवे का क्‍या है नियम। इन सवालों का जवाब हम यहां बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े :- कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र, सड़क निर्माण और बड़े-बड़े गड्ढों की जल्द मरम्मत कराने का आग्रह

वेटिंग टिकट (Waiting Ticket Rules) चाहें वह किसी भी तरह का हो, यानी काउंटर टिकट हो या ई टिकट उस के आधार पर ट्रेन में यात्रा करने की रेलवे अनुमति नहीं देता है। यह जानकारी रेल मंत्री अविश्‍नी वैष्‍णव ने संसद के मौजूदा सत्र में दी है।

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने रेल मंत्री से पिछले तीन वर्षों में वेटिंग लिस्ट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या का ब्योरा मांगा था. इसके अलावा, उन्होंने वेटिंग लिस्ट के यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा किए जा रहे उपायों के बारे में भी जानकारी चाही.

रेल मंत्री ने क्या कहा?

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह द्वारा सवाल किए जाने पर रेल मंत्री ने वेटिंग लिस्ट की स्थिति पर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इसकी नियमित निगरानी की जाती है. त्योहारों, छुट्टियों और बढ़ती मांग के मद्देनजर रेलवे विशेष ट्रेनों का परिचालन करता है. स्लीपर क्लास समेत अन्य डिब्बों में अतिरिक्त सीटों की अस्थायी और स्थायी व्यवस्था की जाती है.

जानिए.. वेटिंग टिकट को लेकर क्‍या है नियम

रेल अफसरों के अनुसार रेलवे ने हाल ही में नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत अब बिना कंफर्म टिकट लिए यात्रा करना अपराध है। नए नियमों के अनुसार वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करने वालों पर रेलवे 440 रुपये जुर्माना लगाने के साथ ही उन्‍हें बीच रास्‍ते में किसी भी स्‍टेशन पर उतारा जा सकता है।

कंफर्म नहीं होने पर रद्द हो जाता है ई-टिकट

बता दें कि ऑन लाइन बुक कराई रेल टिकट कंफ्रर्म नहीं होने पर स्‍वत: कैंसिल हो जाताी है। ई टिकट का रिफंड संबंधि व्‍यक्ति के उसी एकाउंट में आ जाता है, जिसके जरिये उसने भुगतान किया था।

भारतीय रेल में टिकट की वेटिंग के टाइप

यह सबसे आम प्रतीक्षा सूची है और आम तौर पर शुरुआती स्टेशन पर चढ़ने वाले और अंतिम स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों पर लागू होती है, जिससे पुष्टि होने की सबसे अच्छी संभावना होती है।

RAC (Reservation Against Cancellation)
आरएसी चिह्नित टिकट का मतलब है कि आपको शुरू में किसी अन्य यात्री के साथ साझा बर्थ दी जाती है, लेकिन अगर कोई अपना आरक्षण रद्द करता है तो आपको पूरी बर्थ मिल सकती है।

RLWL (Remote Location Waiting List)
यह प्रतीक्षा सूची मध्यवर्ती स्टेशनों पर चढ़ने वाले यात्रियों के लिए है, और आमतौर पर जीएनडब्ल्यूएल की तुलना में पुष्टि की संभावना कम होती है।

PQWL (Pooled Quota Waiting List)
एक पूल्ड कोटा प्रतीक्षा सूची जहां मार्ग पर विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों के बीच सीटें साझा की जाती हैं, अक्सर पुष्टि की संभावना कम होती है।

TQWL (Tatkal Quota Waiting List)
यह तत्काल कोटा के तहत बुक किए गए टिकटों के लिए एक प्रतीक्षा सूची है, जो सीमित सीटों के साथ अंतिम समय की बुकिंग का विकल्प है। (Waiting Ticket Rules )

Back to top button
error: Content is protected !!