RBI Repo Rate: 11वीं बार भी नहीं घटा रेपो रेट, नहीं मिला सस्ते लोन का तोहफा, पढ़ें पूरी खबर
RBI Repo Rate: आसमान छूती महंगाई ने एक बार फिर आरबीआई के कदम रोक दिए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की द्विमासिक समीक्षा बैठक का ऐलान करते हुए रेपो रेट (RBI Repo Rate) में लगातार 11वीं बार भी कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने Repo Rate को 6.5 पर स्थिर रखा है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : वनरक्षक भर्ती में लापरवाही, ड्यूटी में तैनात जवान के खाने में निकला जिंदा कीड़ा
आरबीआई के इस कदम से लंबे समय से सस्ते लोन और ईएमआई घटने का इंतजार कर रहे लोगों को झटका लगा है। अब EMI घटने के लिए फरवरी तक इंतजार करना होगा। आरबीआई मॉनिटरी पॉलिसी के 6 में 4 सदस्य रेपो रेट में बदलाव के पक्ष में नहीं थे।
इसका मतलब है कि आम आदमी के कर्ज में कोई राहत नहीं मिलेगी और ईएमआई ज्यों की त्यों बनी रहेगी. पिछले महीने जारी हुए विकास दर के आंकड़े देखने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार की एमपीसी बैठक में सीआरआर में कटौती पर फैसला हो सकता है. गवर्नर ने ऐसा ही किया और सीआरआर को 4.5 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी कर दिया है. इससे बैंकों के पास 1.20 लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त होंगे, जिसका इस्तेमाल लोन बांटने में किया जा सकेगा।
अभी सिर्फ महंगाई पर जोर
एमपीसी बैठक के बाद गवर्नर ने कहा कि आम आदमी को महंगाई से राहत दिलाना हमारी प्राथमिकता है, लेकिन देश की ग्रोथ रेट भी जरूरी है. लिहाजा एमपीसी ने अपने नजरिये को अब न्यूट्रल बना लिया है, जिसका मतलब है कि जैसा आगे माहौल होगा, उसी के हिसाब से रेपो रेट या फिर बैंकों के लोन रेट में कटौती की जाएगी. गवर्नर ने चिंता जताई कि तीसरी तिमाही में भी महंगाई से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही और चौथी तिमाही से ही जाकर इसमें कुछ नरमी आएगी.
सीआरआर घटाने से क्या फायदा
आरबीआई ने सीआरआर को 50 बेसिस प्वाइंट (bps) यानी 0.5 प्रतिशत घटा दिया है. इससे बैंकिंग सिस्टम में 1.1 लाख करोड़ से 1.2 लाख करोड़ रुपये तक की धनराशि फ्री हो गई है. इसका मतलब है कि बैंकों को अपने रिजर्व में रखने वाली राशि का इतना हिस्सा बतौर लोन खर्च करने को मिलेगा. इसका फायदा सीधे तौर पर अर्थव्यवस्था होगा, क्योंकि ज्यादा लोन बांटे जाने का मतलब है कि खपत को भी बढ़ावा मिलेगा जो मैन्युफैक्चरिंग में तेजी लाएगा और इस तरह पूरी अर्थव्यवस्था का पहिया तेजी से घूमने लगेगा।



