Google Analytics —— Meta Pixel

वरिष्ठ IAS सुबोध सिंह की छत्तीसगढ़ में हुई वापसी, मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बने, आदेश जारी

Chhattisgarh : सेंट्रल डेपुटेशन से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh ) लौटे IAS सुबोध सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार ने इसका आदेश जारी कर दिया है। सिंह पिछले 5 सालों से डेपुटेशन पर दिल्ली में काम कर रहे थे। 

इसके बाद सुबोध सिंह दिल्ली में स्टील मिनिस्ट्री में एडिशनल सेक्रेटरी और वित्तीय सलाहकार के तौर पर इस समय काम कर रहे थे। वे 19 दिसंबर शाम ही रायपुर पहुंच गए थे और मुख्य सचिव से मिलकर ज्वॉइनिंग दे दी थी। केन्द्र सरकार के DoPT यानी डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने सुबोध सिंह की छत्तीसगढ़ वापसी को लेकर 17 दिसंबर को ही आदेश जारी किया था।

यह भी पढ़े :- भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति : राजिम और बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के 8 मंडलों में बनाए गए नए अध्यक्ष, सूची की जारी

रमन सरकार में निभाई थी भूमिका

सुबोध कुमार सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1997 बैच के अधिकारी है. उन्होंने अपने करियर में रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में कई जिलों में कलेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं.

यह भी पढ़े :- जल्द शुरू होगा सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच बन रहे नए पुल पर आवागमन, काम लगभग 95 प्रतिशत पूरा

डॉ. रमन सिंह के तीसरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के रूप में अहम जिम्मेदारी निभाई थी. रमन सरकार के समय सुबोध सिंह को उनके करीबी अफसरों में गिना जाता है. सुबोध सिंह रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं. हाल ही में वे केंद्र सरकार में स्टील मिनिस्ट्री में एडिशनल सेक्रेटरी और वित्तीय सलाहकार के पद पर थे। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!