Google Analytics —— Meta Pixel

Job Fairs: पीएम मोदी ने रोजगार मेले में 71,000 युवाओं को सौंपें नियुक्ति पत्र, कहा- हमारा प्रयास है कि हर क्षेत्र में महिलाएं आत्मनिर्भर बनें

Job Fairs: पीएम मोदी ने आज देशभर के 71 हजार युवाओं को रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान उन्होंने उन्हें संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर क्षेत्र में महिलाएं आत्मनिर्भर बनें।

यह भी पढ़े :- जनता तक अपनी बात पहुंचाने का अद्भुत माध्यम है जनसंपर्क – अरुण साव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘रोजगार मेला’ (Job Fairs) के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 71,000 से अधिक कर्मियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “आज आपके जीवन की नई शुरुआत हो रही है। आपकी वर्षों की मेहनत सफल हुई है। 2024 का ये साल आपको और आपके परिजनों को नई खुशियां देकर जा रहा है। मैं आप सभी को बधाई देता हूं।

पिछले दस सालों से सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संस्थाओं में सरकारी नौकरी देने का अभियान चल रहा है। आज भी 71,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। बीते डेढ़ साल में करीब दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। ये अपने आप में रिकॉर्ड है। आज भारत का युवा, नए आत्मविश्वास से भरा हुआ है। वो हर सेक्टर में अपना परचम लहरा रहा है। भारत के युवाओं की क्षमता और प्रतिभा का पूरा उपयोग हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

देश के 45 स्थानों पर रोजगार मेला का आयोजन

बता दें कि यह रोजगार मेला (Job Fairs) देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया जाएगा। इनमें गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा शामिल हैं। रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 को हुई थी। हाल ही में संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार ने बताया था कि रोजगार मेले के जरिए अब तक कई लाख युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।

Back to top button
error: Content is protected !!