Google Analytics —— Meta Pixel

केंद्र सरकार ने 5 राज्यों के बदले राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन से आदेश जारी

Transfer of Governors: केंद्र सरकार ने 5 राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया है। पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वहीं मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बता दें कि राज्य के मौजूदा राज्यपाल रघुवर दास ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद डॉ. हरि बाबू कंभमपति को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसे लेकर राष्ट्रपति भवन से आदेश जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- 350 फीट गहरी खाई में गिरी आर्मी वैन, हादसे में 5 जवान शहीद, 3 लापता

बता दें कि आरिफ मोहम्मद खान पहले केरल के गर्वनर थे। आरिफ मोहम्मद भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री भी हैं। उन्होंने ऊर्जा से लेकर नागरिक उड्डयन तक कई विभागों को संभाला है। जनता दल के शासनकाल में खान ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया। वे जनता दल छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए और 1998 में बहराइच से फिर से लोकसभा में प्रवेश किया। खान ने 1984 से 1990 तक मंत्री पद का दायित्व संभाला। वहीं शाहबानो केस में राजीव गांधी सरकार के रुख से नाराज होकर मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। वे मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड खत्म करने के हिमायती है। (Transfer of Governors)

वे 2019 से अब तक केरल के राज्यपाल रहे हैं। पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बॉटनी में M.Sc किया था। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड विश्वविद्यालय से MBA की डिग्री ली। वे मेघालय कैडर के 1984 बैच के रिटायर्ड IAS अफसर हैं। केंद्र सरकार ने गृह सचिव पद पर चार बार सेवा विस्तार दिया था। राज्यपाल राज्य सरकार के संवैधानिक प्रमुख होते हैं। राज्यपाल को पांच साल की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है। राष्ट्रपति के इच्छा के अनुसार कार्यालय का कार्यकाल होता है। राज्यपाल में मंत्रालय को नियुक्त करने या खारिज करने की क्षमता होती है। वे किसी भी विधेयक को रोक सकते हैं। (Transfer of Governors)

Back to top button
error: Content is protected !!