Google Analytics —— Meta Pixel

Sambhal News: संभल में अब मिला ‘मृत्यु कूप’, प्रशासन ने शुरू कराई खुदाई

Sambhal News : संभल में खुदाई के दौरान लगातार प्राचीन धरोहरे निकल रही हैं. जिन कूपों और मंदिरों का संभल की हिंदू मान्यताओं में जिक्र है, वह सभी खुदाई के दौरान लगातार सामने आ रही हैं. अब संभल में एक और प्राचीन कूप निकला है. संभल जामा मस्जिद से 150 मीटर की दूरी पर प्राचीन मृत्यु कूप खुदाई में सामने आया है.

यह भी पढ़े :- देश में फर्जीवाड़े के राजा अरविंद केजरीवाल है: कांग्रेस नेता अजय माकन

जिस इलाके में ये कूप मिला है, वह सरथला चौकी के पास है. नगर पालिका की टीम ने संभल जामा मस्जिद से 150 मीटर की दूरी पर प्राचीन मृत्यु कूप की खुदाई शुरू की है. खुदाई के दौरान ही ये कूप निकलना शुरू हो गया है. बता दें कि इस कूप का काफी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है.

स्थानीय लोगों का दावा- पुराणों में भी इस कूएं का है वर्णन

जामा मस्जिद के पास मिले कुएं को स्थानीय निवासियों ने ऐतिहासिक बताया है। एक स्थानीय नागरिक ने दावा कि इसी कूप में स्नान करके लोग पहले हरिहर मंदिर में पूजा करने जाते थे। स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया कि इस कूप का पुराणों में भी वर्णन है। एक शख्स ने कहा कि 20 साल पहले इस कूएं में पानी था। इस कूप के पास मृत्युंजय महादेव मंदिर भी था। यह 19 कूप में से एक मृत्यु कूप है। जिसकी आज खुदाई चल रही है।

संभल में मिले हैं पुराने मंदिर और ‘बावली’

बता दें कि 14 दिसंबर को जिला पुलिस और प्रशासन द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान एक मंदिर को खोजा गया था। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह मंदिर 1978 से बंद था। वहीं 22 दिसंबर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की एक टीम ने चंदौसी में एक सदियों पुरानी बावड़ी का पता लगाया। यह खोज शिव-हनुमान मंदिर के दोबारा खुलने के बाद हुई। (Sambhal News)

जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि 400 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैली एक ‘बावली’ (बावड़ी) का पता लगाया गया। उन्होंने कहा कि लगभग चार कक्षों वाली इस संरचना में संगमरमर और ईंटों से बने फर्श शामिल हैं। कहा जाता है कि बावली का निर्माण बिलारी के राजा के दादा के समय में किया गया था। (Sambhal News)

Back to top button
error: Content is protected !!