Google Analytics —— Meta Pixel

वीर बाल दिवस हम सभी की राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी को समझने का देता है अवसर : मुख्यमंत्री साय

Veer Bal Diwas 2024 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वीर बाल दिवस (Veer Bal Diwas) के अवसर पर अपने संदेश में बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को याद करते हुए कहा कि 26 दिसम्बर को हम सभी वीर बाल दिवस मना रहे हैं, जो हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है।

यह भी पढ़े :- Sambhal News: संभल में अब मिला ‘मृत्यु कूप’, प्रशासन ने शुरू कराई खुदाई

इस दिन सिख पंथ के दसवें गुरु गुरू गोबिंद सिंह के साहिबजादे, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। मैं उनकी शहादत को शत शत नमन करता हूँ।

यह भी पढ़े :- इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश होकर 2 हिस्सों में बंटा, हादसे में 38 लोगों की हुई मौत

प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि गुरू गोबिंद सिंह के साहिबजादों की शहादत की स्मृति में 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस (Veer Bal Diwas) मनाया जाएगा। यह आयोजन हमें उनके साहस और वीरता को याद करने तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का अवसर देता है।

यह भी पढ़े :- Gariaband : 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी जोरों पर, भव्य आयोजन का आगाज 3 जनवरी से

गुरू गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों ने कभी अन्याय के सामने सिर नहीं झुकाया और अपनी संस्कृति, धर्म और देश के रक्षा के लिए जीवन का त्याग दिया। छोटी सी उम्र में साहिबजादों ने देश के लिए शहादत की जो प्रेरणा सबके समक्ष रखी, वो आदर्श हमेशा प्रकाश स्तंभ की तरह हमें राह दिखाएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!