Google Analytics —— Meta Pixel

Congress CWC Meeting : कांग्रेस के CWC की बैठक से पहले विवाद, होर्डिंग में लगाया गया भारत का गलत नक्शा, BJP बोली- नई मुस्लिम लीग है कांग्रेस

Congress CWC meeting : कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होने वाली है। इससे पहले वहां नेताओं के स्वागत में पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं, जिसको लेकर विवाद छिड़ गया है। आरोप है कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैनरों और फ्लेक्स में भारत के मानचित्र को विकृत रूप में प्रस्तुत किया गया है। बेलगावी शहर के प्रवेश द्वार पर लगाए गए इन बैनरों में जो भारत का मानचित्र छपा है उनमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन का क्षेत्र गायब कर दिया गया है। भाजपा ने इस मामले पर तीखा पलटवार किया और कांग्रेस को नई मुस्लिम लीग करार दिया है।

यह भी पढ़े :- वीर बाल दिवस हम सभी की राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी को समझने का देता है अवसर : मुख्यमंत्री साय

आपको बता दें कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी (Congress CWC meeting ) 26 और 27 दिसंबर को बेलगावी में बैठक होने होने वाली है। कांग्रेस पार्टी इस साल को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्र की शताब्दी वर्ष के तौर पर मना रही है, जिसकी स्थापना 1924 में हुई थी। इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता शिरकत करने वाले हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर भारत के मानचित्र को विकृत करने का आरोप लगाया है। भाजपा के पूर्व विधायक संजय पाटिल ने कहा कि यह कांग्रेस का वास्तविक मानसिकता दर्शाता है। उन्होंने कहा, “इसी वजह से कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 को हटाने का समर्थन नहीं किया।”

कांग्रेस ने इस मामले से दूरी बनाते हुए कहा कि ये कांग्रेस के आधिकारिक बैनर नहीं हैं। कांग्रेस के MLC नागराज यादव ने कहा, “यह कांग्रेस के आधिकारिक बैनर नहीं हैं, ये कुछ अनुयायियों द्वारा लगाए गए हैं। अगर कुछ शुभचिंतक या अनुयायी नेताओं का स्वागत करने के लिए बैनर लगाते हैं, तो वे सरकार से सलाह नहीं लेते। (Congress CWC meeting )

शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को याद दिलाया उसका इतिहास

शहजाद पूनावाला लिखते हैं– ‘कांग्रेस ने एक बार फिर पाकिस्तान का राग अलापा। बेलगावी में अपने कार्यक्रम में विकृत नक्शा दिखाकर भारत की एकता और संप्रभुता के प्रति अनादर दिखाया, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया। वो भारत जोड़ो या संविधान में विश्वास नहीं रखते, बल्कि भारत तोड़ो में विश्वास रखते हैं।’ कांग्रेस को उसका इतिहास याद दिलाते हुए पूनावाला आगे लिखते हैं- ‘इल्हान उमर से मिलना, 370 का समर्थन करना, जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाना, सोनिया गांधी एक ऐसे संगठन की सह-अध्यक्ष हैं, जो कश्मीर को भारत से अलग करने का समर्थन करता है, ये संयोग नहीं बल्कि वोट बैंक का उद्योग है।’

Back to top button
error: Content is protected !!