साल 2025 के पहले दिन देश में हुए ये 10 बड़े बदलाव, 16 रुपए तक सस्ता हुआ सिलेंडर

Change From 1st January: साल और महीने का पहला दिन यानी 1 जनवरी अपने साथ 10 बड़े बदलाव लेकर आई है, जिसका असर सीधा आप पर पड़ेगा। बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 16 रुपए तक घटा दिए हैं। ऐसे में दिल्ली में अब कीमत 14.50 रुपए घटकर 1804 हो गई। पहले ये 1818.50 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 16 रुपए घटकर 1911 में मिल रहा है। पहले इसके दाम 1 हजार 927 रुपए थे। मुंबई में सिलेंडर 15 रुपए घटकर 1756 का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1966 रुपए का मिल रहा है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें:- डीएलएड फर्स्ट और सेकंड ईयर परीक्षा परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम की समय सारिणी जारी
वहीं UPI की पेमेंट लिमिट बढ़ा दी गई है। फीचर फोन के जरिए अब 10 हजार रुपए तक का पेमेंट किया जा सकेगा। RBI ने UPI 123 की लिमिट को 5 हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार कर दिया है। UPI123Pay की मदद से यूजर्स फीचर फोन से UPI पेमेंट कर सकते हैं। इसमें स्कैन एंड पे को छोड़कर सभी तरह के ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं। इससे पेमेंट के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट को लिंक करवाना होता है। 1 जनवरी 2025 से कार खरीदना महंगा हो गया है। टाटा मोटर्स, किआ इंडिया, मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा एंड महिंद्रा और JSW MG मोटर इंडिया ने अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ा दी है। मारुति सुजुकी की गाड़ियां 4%, महिंद्रा एंड महिंद्रा गाड़ियां 3% और किआ की कारें 2% महंगी हो गई है। (Change From 1st January)
तीन तरह के अकाउंट होंगे बंद
भारतीय रिजर्व बैंक ने 1 जनवरी से तीन तरह के अकाउंट को बंद करने का फैसला किया है। RBI के नए दिशा-निर्देश के तहत निष्क्रिय खाता, इनएक्टिव अकाउंट और जीरो बैलेंस अकाउंट को बंद किया जाएगा। निष्क्रिय खाता उसे कहते हैं, जिसमें दो साल या उससे ज्यादा समय तक कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ हो। इनएक्टिव अकाउंट का मतलब ये है कि पिछले 12 महीनों या उससे ज्यादा समय तक निष्क्रिय रहने वाले अकाउंट, जिसे बंद किए जाएंगे। जीरो बैलेंस अकाउंट वे होते है, जिनमें लंबे समय से जीरो बैलेंस है, ऐसे अकाउंट भी बंद किए जाएंगे। (Change From 1st January)
बिना गारंटी के मिलेंगे 2 लाख तक लोन
RBI ने किसानों को बिना गारंटी के मिलने वाले लोन की लिमिट को बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दिया है। पहले यह लिमिट सिर्फ 1 लाख 60 हजार रुपए थी। रिजर्व बैंक ने 2010 में कृषि क्षेत्र को बिना किसी गारंटी के 1 लाख रुपए देने की सीमा तय की थी। हालांकि 2019 में इसे बढ़ाकर 1 लाख 6 हजार रुपए कर दिया गया था। अब किसान बिना किसी गारंटी के बैंकों से कृषि या इससे जुड़ी किसी अन्य जरूरत के लिए 2 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से पेंशनर्स के लिए नया नियम लागू किया गया है, जिसके तहत अब पेंशनर्स अपनी पेंशन राशि देश के किसी भी बैंक से निकाल सकेंगे। इसके लिए उन्हें किसी अतिरिक्त वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी। (Change From 1st January)
अमेजन ने किया नया पासवर्ड-शेयरिंग रूल पेश
निफ्टी बैंक, मिडकैप सेलेक्ट, फिननिफ्टी और नेक्स्ट50 के वीकली कॉन्ट्रैक्ट को बंद करने के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने इन चार F&O कॉन्ट्रैक्ट की मंथली एक्सपायरी रिवाइज की है। 1 जनवरी 2025 से ये कॉन्ट्रैक्ट आखिरी गुरुवार को एक्सपायर होंगे। इससे पहले निफ्टी बैंक के मंथली और क्वार्टरली कॉन्ट्रैक्ट महीने के आखिरी बुधवार को एक्सपायर होते थे। जबकि फिननिफ्टी की एक्सपायरी मंगलवार को होती थी। मिडकैप सेलेक्ट सोमवार को एक्सपायर होते थे और निफ्टी नेक्स्ट50 शुक्रवार को एक्सपायर होते थे। अमेजन ने भारत में अपने प्राइम मेंबर्स के लिए नया पासवर्ड-शेयरिंग रूल पेश किया है। जनवरी 2025 में प्राइम मेंबर्स को अधिकतम 5 डिवाइस में साइन इन करने की अनुमति होगी, जिसमें 2 TV का साइन इन शामिल है। (Change From 1st January)
कई मोबाइल में बंद होंगे वॉट्सएप
वहीं वॉट्सएप 1 जनवरी से एंड्रॉयड 4.4 और उसके पहले वाले वर्जन पर काम नहीं करेगा। वॉट्सएप के अलावा मेटा के अन्य प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम भी इन स्मार्टफोन्स पर काम करना बंद कर देंगे। यह फैसला कंपनी ने सुरक्षा कारणों से लिया है। पुरानी टेक्नोलॉजी में जरूरी सिक्योरिटी फीचर्स नहीं होते, जिसके कारण हैकिंग की संभावना बढ़ जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ATF यानी एयर ट्रैफिक फ्यूल की कीमतों को घटा दिया है। इससे हवाई सफर सस्ता हो सकता है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में ATF 1 हजार 401.37 रुपए सस्ता होकर 90 हजार 455.47 रुपए प्रति किलोलीटर यानी 1000 लीटर हो गया है। (Change From 1st January)
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
वहीं कोलकाता में ATF 1,401.37 रुपए सस्ता होकर 93,059.79 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है। मुंबई में ATF 85,861.02 रुपए प्रति किलोलीटर मिल रहा था, जो अब 1,349.09 रुपए सस्ता होकर 84,511.93 में मिलेगा। चेन्नई में ATF के दाम 1,560.77 रुपए घटे हैं, जिसकी वजह से अब ये 93,670.72 रुपए प्रति किलोलीटर में मिल रहा है। इधर, 1 जनवरी को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए लीटर है तो डीजल 87.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बता दें कि हर महीने के पहले दिन कोई न कोई बदलाव होता ही है, जो जनता पर सीधे असर डालता है। (Change From 1st January)



