Google Analytics —— Meta Pixel

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में मुख्य स्नान के दौरान नहीं लागू होगा प्रोटोकॉल : योगी आदित्यनाथ

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ मेला (Mahakumbh 2025) में मुख्य स्नान पर्व पर कोई प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा और इस अवसर पर पूज्य संतों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि मेला लगभग आकार ले चुका है और 7,000 से अधिक संस्थाएं यहां आ चुकी हैं।

यह भी पढ़े :- साल 2025 के पहले दिन देश में हुए ये 10 बड़े बदलाव, 16 रुपए तक सस्ता हुआ सिलेंडर

डेढ़ लाख से अधिक टेंट की व्यवस्था मेला प्राधिकरण की ओर से की गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा से चिढ़ने वाले लोग महाकुम्भ को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं, उन्हें यथोचित जवाब दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी छह प्रमुख स्नान पर्वों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी, इस संबंध में सभी प्रबंध कर लिए जाएं।

प्रयागराज में महाकुम्भ (Mahakumbh 2025) को लेकर की जा रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने योगी आदित्यनाथ सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं एक साधु पुरुष हैं। वह यहां बार-बार आकर व्यवस्थाओं का अवलोकन कर रहे हैं जिससे धर्मावलंबियों का हौसला और मनोबल प्रबल हो रहा है। ऋषि-मुनियों और साधकों को साधना, यज्ञ और तप करने के लिए अनुकूल माहौल मिल रहा है।’

अखाड़ों, कल्पवासियों को मिलेगा रियायती दर पर राशन

उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ के दौरान अखाड़ों, संस्थाओं और कल्पवासियों की सहायता के लिए रियायती दर पर आटा और चावल पांच रुपए प्रति किलोग्राम की दर से देने की योजना शुरू की है।

उन्होंने कहा कि आटा पांच रुपए प्रति किलोग्राम, चावल छह रुपए प्रति किलोग्राम और चीनी 18 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध होगा। इसके अलावा सरकार ने अखाड़ों और संस्थाओं को 800 परमिट आवंटित किए हैं। सुचारू वितरण के लिए मेला क्षेत्र में 138 उचित मूल्य की दुकानें स्थापित की गई हैं। (Mahakumbh 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!