Google Analytics —— Meta Pixel

होटल में खूनी खेल, पहले खिलाया नशीला पदार्थ, फिर काटी मां और 4 बहनों की हाथ की नस, वीडियो आया सामने

Lucknow Crime : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नए साल के पहले दिन दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी मां और चार बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले अरशद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अरशद अपने माता-पिता और चारों बहनों को लखनऊ घूमाने ले आया था. ये सभी मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं. हालांकि अरशद के पिता का पता नहीं लग पा रहा है. अरशद ने पुलिस को बताया कि हत्या की वारदात के दौरान उसके पिता वहीं थे, जो खुद आत्महत्या करने की बात कहकर होटल से चले गए. फिलहाल पुलिस पिता की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े :- Mahakumbh 2025: महाकुंभ में मुख्य स्नान के दौरान नहीं लागू होगा प्रोटोकॉल : योगी आदित्यनाथ

होटल के मैनेजर ने दी डिटेल

होटल शरणजीत के पास के होटल के मैनेजर ने कहा, 30 तारीख को परिवार ने होटल में चेक इन किया था. आज सुबह मालूम चला की बेटे ने हत्या कर दी है मां और अपनी 4 बहनों का. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. यहां वही लोग आते हैं, जो रेलवे स्टेशन से ट्रेन से आते है और 500-700 में हम रूम दे देते हैं. आरोपी अपने परिवार के साथ जिस कमरे में रुका हुआ था, उस कमरे का नंबर 201 है।

आरोपी अरशद ने बताई हत्या की वजह

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अरशद ने अपनी चार बहनों और माता की हत्या करने की घटना को कबूल करते हुए बताया कि मोहल्ले वाले इनके परिवार को परेशान कर रहे थे. इसको डर था कि अगर इसे कुछ हो गया तो इनकी मां और बहन का क्या होगा? इसलिए इसने उनको मार देने का फ़ैसला किया।

वीडियो में अरशद कह रहा है

आज बस्‍तीवालों की वजह से हमने थक हारकर पूरी फैमिली ने यह कदम उठाया है। आज अपने हाथ से अपनी बहनों और अपने आपको मारा है मैंने। पुलिसवालों को यह वीडियो मिले तो समझ‍िए कि इसके लिए बस्‍तीवाले जिम्‍मेदार हैं। उन्‍होंने हमारा घर छीनने के चक्‍कर में हमारे ऊपर काफी जुल्‍म किए हैं। हमने आवाज उठाई लेकिन क‍िसी ने हमारी नहीं सुनी।

घर को मंदिर के नाम करना चाहते थे

हमें दस-पंद्रह दिन हो गए। हम फुटपाथ पर सो रहे हैं ठंड में। हमारा घर इन्‍होंने छीन लिया है। पेपर हमारे पास हैं। हम घर को मंदिर के नाम करना चाहते थे। लखनऊ पुलिस से हमारी गुजारिश है कि इनके जैसे मुसलमान कहीं मत छोड़ो आप। आप जो कर रहे हो बहुत बढ़‍िया कर रहे हो। मुसलमान हर जगह जमीनों पर कब्‍जा करते हैं। लोगों पर जुल्‍म करते हैं। न जाने कैसे कैसे गैरकानूनी धंधे करते हैं, नकली नोट छापते हैं। हमने इनके खिलाफ बहुत कार्रवाई करने की कोशिश की। हम नहीं करवा सके। (Lucknow Crime)

इन्‍हें बताया ज‍िम्‍मेदार

हमारी मौत की जिम्‍मेदार पूरी बस्‍ती है। सबसे मेन हैं रानू उर्फ आफताब अहमद, अलीम खान, ड्राइवर, अहमद, आरिफ, अजहर। इनके और रिश्‍तेदार हैं जो ऑटो चलाते हैं। (Lucknow Crime)

Back to top button
error: Content is protected !!