Google Analytics —— Meta Pixel

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर भाजपा कर रही ओछी राजनीति: PCC चीफ दीपक बैज 

Baij on BJP Government: छत्तीसगढ़ में बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने लिखा- छत्तीसगढ़ में BJP का जंगलराज। पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने सड़क में भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। इसके बाद से सड़क बनवाने वाला ठेकेदार नाराज था। ठेकेदार ने मुकेश को बुलाया और उन्हें मारकर लाश को अपने घर की सैप्टिक टैंक में चुनवा दिया। BJP के जंगलराज में कोई भी सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। इस खबर को मीडिया दिखाएगा, BJP सरकार से सवाल करेगा, इसकी उम्मीद नहीं है, क्योंकि मीडिया में ‘सब चंगा सी’ मोड ऑन है।

यह भी पढ़ें:- अजमेर शरीफ दरगाह में चढ़ाई गई PM नरेंद्र मोदी की चादर, ओवैसी ने कहा- चादर भेजने से कुछ नहीं होने वाला 

कांग्रेस ने कहा कि हमारी मांग है कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पत्रकार मुकेश के परिवार को जल्द न्याय मिले, जिस पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का फोटो पोस्ट किया है। साथ ही लिखा है कि बीजापुर पत्रकार मुकेश चंद्राकर का हत्यारा मुख्य आरोपी कांट्रेक्टर सुरेश चंद्राकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का खास आदमी हैं। दीपक बैज ने ही सुरेश को कांग्रेस पार्टी के SC मोर्चा का प्रदेश सचिव का पद देकर नवाजा है। हत्यारी कांग्रेस या कांग्रेस के हत्यारे राहुल गांधी जवाब दो? (Baij on BJP Government)

बीजेपी ने आगे लिखा- “कांट्रेक्टर है या कांग्रेसी कांट्रैक्ट किलर!! घृणित येन-केन-प्रकारेण की राजनीति के परिचायक कांग्रेसियों… जरा अपने गिरेबां पर झांककर देखो, क्या जल्दबाज़ी में तुमने अपना ही कच्चा चिट्ठा खोल दिया है। बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी हत्या का मुख्य आरोपी कांट्रैक्टर सुरेश चंद्राकर की कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से घनिष्ठता जगजाहिर है। मोहब्बत की तथाकथित कांग्रेसी दुकान से तरह-तरह के अपराध के सामान बिक रहे हैं, सारे सेल्समैन अपराधी जो हैं। सरगना कौन? राहुल गांधी जवाब दो। वहीं आरोपी सुरेश चंद्राकार के साथ संबंधों का PCC चीफ दीपक बैज ने खंडन किया है। (Baij on BJP Government)

बैज ने कहा कि मैं पहली बार उससे तब मिला जब वो अपनी शादी का कार्ड मेरे घर आकर दिया था। उसके बाद आज तक मैं उसके साथ कभी नहीं मिला, लेकिन किसी के साथ कोई तस्वीर लगाना, मैं बस्तर का सांसद रहा हूं 5 साल, दो बार का विधायक रहा हूं तो स्वाभाविक है कि जनता और हर लोगों के साथ संबंध कही ना कही रहा है, लेकिन अगर कोई शादी का कार्ड देने आया है उसको खास बताकर राजनीतिक रूप दिया जा रहा है तो मैं समझता हूं कि यह घटिया मानसिकता है। क्योंकि जो तस्वीर उन्होंने जारी किया है वो दरअसल ठेकेदार है। सामाजिक कार्यकर्ता है, लेकिन उसे हमारा खास बताकर भारतीय जनता पार्टी अपनी नाकामियों को छिपने के लिए ओछी राजनीति कर रही है। बिल्कुल भी इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। रही बात किसी नेता के साथ तस्वीर है, जो कोई अपराधी है। (Baij on BJP Government)

PCC चीफ ने कहा कि घटना किया है तो स्वाभाविक है कि उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। हम तो प्रधानमंत्री के साथ कई अपराधियों का फोटो दिखा देंगे। हम चाहे तो कई मंत्रियों के साथ अपराधियों के फोटो दे देंगे। तो अपराध और अपराधी के साथ फोटो जारी कर राजनीति की जा रही है, लेकिन हां भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 2 दिन में 2 हत्याएं हुई है। ये उनकी नाकामी है। छत्तीसगढ़ को उन्होंने बस्तर से लेकर सरगुजा तक अपराध का गढ़ बना दिया है। कांग्रेस कानून व्यवस्था को लेकर लड़ रही है और आगे भी लड़ेगी। वहीं आरोपी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की तस्वीर को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सवाल उठाए है। (Baij on BJP Government)

पत्रकार के परिजन से मिले कश्यप 

किरण देव ने कहा कि निश्चित रूप से यह विषय जांच का है। खुद को संविधान की रक्षा करने वाली कांग्रेस देश को दिग्भ्रमित कर रही है। छत्तीसगढ़ की तमाम आपराधिक घटनाओं में कांग्रेस के लोगों का हाथ, सब कुछ आईना की तरह साफ है। कांग्रेस को इस पर जवाब देना चाहिए। इधर, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार जनों से मिलकर ढांढस बंधाया। साथ ही कहा कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर के नृशंस हत्या की घटना से मन व्यथित है। इस दुखद क्षण में पूरा भाजपा परिवार मुकेश के परिवार के साथ खड़ा है आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान सांसद महेश कश्यप समेत भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। (Baij on BJP Government)

Back to top button
error: Content is protected !!